दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

उदयपुर। प्रकृति की लीला बड़ी विचित्र अपरम्पार है किंतु विज्ञान भी अपनी खोज के लिए कम अचरज देने वाला नहीं है। दो सिर, दो धड़ और चार हाथ वाले शिशु के जन्म लेने के अजूबे तो हमने सुने हैं किंतु दो लिंगी नवजात होने की घटना भी उमरड़ा स्थित पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में देखने को मिली।
पिड्रियाट्रिक सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर ने बताया कि इस बीमारी को डाईफेलस के नाम से जाना जाता है। मेडिकल लिटे्रचर में अब तक ऐसे 100 केस ही रिपोर्टेड हैं। उसमें भी कम्प्लीट डाइफेलस के 20 से भी कम केस रिपोर्टेड हैं। इस बच्चे में तो डाइफेलस के साथ लेट्रिन का रास्ता भी नहीं है। इस कारण उसका पेट फुल गया था। इससे दूध पिलाना भी संभव नहीं हो रहा था। ऐसे में उसकी इमरजेंसी सर्जरी कर लेट्रिन का बाईपास रास्ता (कोलोस्टोमी) बनाया गया। बच्चा अभी एक माह का हो चुका है। डॉ. प्रवीण ने माता-पिता को बच्चे की स्टेज्ड सर्जरी के बारे में समझाया और आश्वस्त किया है बच्चे को लेकर उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नही हैं।  

Related posts:

जावरमाता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

नेपकोन-2022 कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने दी नवीनतम जानकारी

उदयपुर शहर में भारत की जी 20 अध्यक्षता की पहली शेरपा बैठक का दूसरा दिन

डॉ. बी. एल. कुमार सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) बने

प्रभारी मंत्री जाट ने दी चार वर्षीय विकास कार्यों की जानकारी

राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से सजी शब्द रंग प्रदर्शनी

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता सत्र एवं गतिविधियां आयोजित

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

कुराबड़ पंचायत समिति को सलूंबर में शामिल करने की संभावना पर जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

साध्वीश्री डॉ परमप्रभा, विनीत प्रभा, श्रेयस प्रभा एवं प्रेक्षा प्रभा आदि ठाणा 4 का चातुर्मास हेतु मं...

देबारी मंडल द्वारा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू