नेशनल डिसेबिलिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में

ब्रांड एम्बेसेडर होंगे क्रिकेटर हरभजन सिंह 
उदयपुर।  नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में 28 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक होगी।
नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेटरों की इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के ब्रांड एम्बेसडर देश के सुप्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे। संस्थान की पहल पर पिछले 7 वर्षो में दिव्यांग खिलाड़ियों का यह पांचवा महाकुंभ होगा। इससे पूर्व 2017 में राष्ट्रीय पैरा स्वीमिंग कॉम्पिटिशन, 2019 में नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट, 2022 मार्च में 21वीं नेशनल पैरा स्वीमिंग प्रतियोगिता व नवम्बर-दिसम्बर में नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप के सफल आयोजन हुए हैं।
संस्थान संस्थापक ‘कैलाश‘ मानव ने बताया कि संस्थान पिछले 38 वर्षो से दिव्यांगजन की शिक्षा, चिकित्सा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जिन्हें राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों द्वारा सराहना मिली है। खेल क्षेत्र में दिव्यांग प्रतिभाओं को प्रोत्साहन की दिशा में 11दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट चैम्पिशनशिप एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी।
डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया के सचिव रवि चैहान ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों की 24 टीमें भाग लेंगी। जिनमें करीब 300 खिलाड़ियों, कोच, अम्पायर, विशेषज्ञ, स्कोरर, अधिकारी सहित 400 लोग भाग लेंगे।  चैंपियनशिप के मैच शहर के सर्वसुविधायुक्त मैदान पर खेले जायंगे। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियां गठित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित शीतकालीन शैक्षिक शिविरों में 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और मांसाहारियों को है कोरोनो वायरस से ज्यादा खतरा : डॉ. संदीप भटनाग...

पत्रकारों के भूखंड आवंटन के लिए यूआईटी द्वारा ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में 51वीं अखिल भारतीय खनन बचाव प्रतियोगिता का आगाज़

Hindustan Zinc to reimagine public healthcare in Zinc City – Udaipur;signs MoU to support re-develop...

गीतांजली हॉस्पिटल में 8 वर्षीय रोगी के मोतियाबिंद का  निःशुल्क  इलाज 

जागरूकता अभियान में दी सडक़ दुर्घटना से बचाव की जानकारी

अपनों से अपनी बात” 19 से

एचडीएफसी लि. का एचडीएफसी बैंक में विलय 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हुआ

क्रिकेट कार्निवल : फील्ड क्लब कमिटी ने रोमांचक मुकाबले में हासिल की जीत

ExxonMobil to Build Lubricant Manufacturing Plant in India

नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन