एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह ने संभाला पदभार

उदयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2011 बैच के अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने गुरूवार को उदयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। राठौड़ ने सुबह कार्यभार संभाला और जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल से शिष्टाचार भेंट की। उदयपुर में पदभार संभालने के बाद राठौड़ में कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रभागों के प्रभारियों से कामकाज संबंधी जानकारी ली।उन्होंने जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों का फीडबैक भी लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बांसवाड़ा जिले के मूल निवासी राठौड़ इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतापगढ़ के पद पर कार्यरत थे। राठौड़ इससे पहले डूंगरपुर, सागवाड़ा, पोकरण, सलूंबर व अरनोद में एसडीएम, चित्तौड़गढ़ में एसीईओ,   डूंगरपुर में जिला परिषद सीईओ, कोटा में आबकारी अधिकारी तथा चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ में अतिरिक्त जिला कलक्टर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

Related posts:

ऋतु श्रीमाली को पीएचडी की उपाधि

मीडिया शिक्षा के 100 वर्षों की यात्रा पर विशेषांक

Ranbir Kapoor plays a double role as a magician and contractor in quirky new ad for Asian Paints Ape...

पिम्स हॉस्पिटल में वृद्ध महिला के फेंफड़े की जटिल बीमारी का सफल उपचार

#FinanciallyEverAfter - HDFC Bank Celebrates Valentine’s DayBy Encouraging Couples to Talk About Mon...

अरावली में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु हिन्दुस्तान जिंक सम्मानित

विजन दस्तावेज - 2030 तैयारी बैठक में दिये महत्त्वपूर्ण सुझाव

दिव्यांगजनों का 30वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

इस बार बांसवाड़ा में होगा साइकिल पर प्रकृति के बीच रोमांच का सफर

गीतांजली में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

पिम्स हॉस्पिटल के डॉ. एन. के. गुप्ता को फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन