हनुमानजी की 151 फीट की विशाल प्रतिमा मेवाड़ के लिए गौरव की बात : डॉ. लक्ष्यराज सिंह 

उदयपुर : शहर से 30 किमी दूर कुराबड़ मार्ग स्थित शिशवी गांव में सबसे ऊंची 151 फीट की बाबा हनुमान महाराज की विशाल प्रतिमा के निर्माण का कार्य अब जमीनी स्तर पर शुरू हो गया है। यह प्रतिमा पंचमुखी हनुमान की बैठी हुई मुद्रा में होगी। श्री 108 पंचमुखी बालाजी विकास समिति के तहत इसका शिलान्यास शनिवार को महंत मनोहर गिरधारी दास महात्यागी, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत आदि के हाथों किया गया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। बाबा हनुमानजी महाराज की 151 फीट की विशाल प्रतिमा मेवाड़ के लिए गौरव की बात है और इसके लिए शिशवी की विकास समिति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सतानत धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए अन्य संगठनों के युवाओं को भी आगे आकर इस तरह की पुनीत पहल करनी होगी।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर कन्नौज में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और निम्बाहेड़ा म...

‘कृष्ण साहित्य : विविध संदर्भ’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

रुण्डेड़ा में 55 लाख की लागत से बन रहा गायरिया बावजी का संगमरमर शिखर मंदिर, निर्माण कार्य अंतिम चरण ...

प्रो. भाणावत एवं डॉ. यादव को ‘आईसीएआई इंटरनेशनल रिसर्च अवॉर्ड 2022’

Zinc Kaushal Kendra’s Youth Step towards a brighter future with Group Placements in renowned organiz...

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विशाल वाहन रैली

हिंदुस्तान जिंक बनी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरणों में

दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

मुकेश कलाल मुख्य संरक्षक तथा चेतन जैन सचिव मनोनीत

फ्लिपकार्ट कर रहा है भारतीय कारीगरों को सपोर्ट देने के लिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चौथे ‘क्राफ...

BSL Ltd commissions ₹150 crore state-of-the-art Cotton Spinning Unit in Bhilwara