बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत को धमकी देने वाला गिरफ्तार

उदयपुर। उदयपुर भाजपा सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। युवक बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) पर दिए एक बयान से सांसद से नाराज था। इसके बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट किया।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मामले में सुनी कुनी उर्फ कुंती भगोरा (21) पुत्र लक्ष्मण निवासी धरियावाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जयपुर के शाहपुरा से बीएससी बीएड सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है। आरोपी   ने  पूछताछ में बताया कि वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा से नहीं जुड़ा है। युवक बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत ने गुजरात में बीटीपी को नोटा से कम वोट मिलने और कांकरी डूंगरी कांड में लोगों को बाहरी (झारखंड से) बताने वाले वाले बयान से नाराज था। इससे आहत होकर सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट कर दिया। अब उसे अपनी गलती पर पछतावा है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी युवक ने यूट्यूब पर सांसद के एक इंटरव्यू के वीडियो में कमेंट बॉक्स में धमकी दी थी। उसने यूट्यूब अकाउंट  @kunibhagoraofficial3246 से कमेंट में लिखा था ‘इसका कंगना की तरह गेम बजाना पड़ेगा। सांसद बनाकर गलती कर दी। बहुत जल्द ही उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा। तुम्हारी वाडिया (विसर्जन) उठने वाली है।’ मामला सामने आने के बाद सीएम ऑफिस से उच्चस्तरीय कमेटी जांच में जुट गई थी। इसको लेकर सांसद रावत ने एसपी को सूचना दी थी।

Related posts:

इंडिगो ने मास्टरकार्ड पावर्ड अपने पहले ट्रैवल क्रेडिट कार्ड ‘क-चिंग’ के लॉन्च के लिए एचडीएफसी बैंक क...

कलश यात्रा के साथ भव्य रामकथा का शुभारंभ

टायर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ “ESG” रेटिंग के साथ जेके टायर ने 2050 तक कार्बन नेट जीरो  बनने का लक्ष्य...

जि़ंक की सखी परियोजना को एसोचैम वूमेन एचीवर्स एवार्ड 2019

पिम्स हॉस्पिटल में विश्व रेडियोलॉजी दिवस मनाया

निसान 2020 में बिल्कुल नई और तकनीक से भरपूर स्टाइलिश एसयूवी लॉन्च करने जा रही है

सिटी पैलेस के माणक चौक में होगा पारम्परिक होलिका दीपन महोत्सव

डॉ. लक्ष्यराज सिंह की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात 

रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

कम समय में जन्मे बच्चों का सफल उपचार

एक्सॉनमोबिल के ल्यूब्रीकेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना भारत में

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा सेवानिवृत्त