लूट मामले में अजमेर से उदयपुर लाये जा रहे दो अपराधी अंबामाता पुलिस को चकमा देकर भागे, कुछ दूरी पर दबोचा

उदयपुर। शहर से 15 किलोमीटर दूर चीरवा में लूट के मामले में गिरफ्तार एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी शुक्रवार को अंबामाता थाना पुलिस के चंगुल से भाग निकले। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर दौड़ कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों के चोट लगी जिस पर पुलिस उन्हें हॉस्पिटल लेकर आई और भर्ती कराया।
अंबामाता थानाधिकारी डॉ. हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि लूट के मामले में फरार आरोपी मोइन उर्फ दुदी (24) और करण सेन (23) को अजमेर से गिरफ्तार कर उदयपुर ला रहे थे। तभी रास्ते में चीरवा टनल के पास दोनों आरोपियों ने टॉयलेट के बहाने गाडी रुकवाई। उसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस जवान को धक्का दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस जवानों ने तुरंत पीछा करते हुए दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों के पैर में चोट लग गई जिसके बाद उन्हें एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।
थानाधिकारी डॉ. हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अंबामाता थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक महिला की स्कूटी चोरी के मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। उन्हें अजमेर से पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अजमेर जियारत करने गए हुए थे। आरोपी मोइन उर्फ दुदी के खिलाफ विभिन्न थानों में 25 मुकदमे और करण सेन के खिलाफ करीब 13 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे जांच करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Related posts:

जिंक फुटबॉल एकेडमी ने 4 में से 4 जीत हासिल की

Kotak Mutual Fund launches new ad campaign that brings SIP to life, Introduces Mr. SIP!

कोरोना के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी अधिक सावधानी : डॉ. शीतल कौशिक

वीआईएफटी के सर्टिफिकेट प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग एंड विडियो एडिटिंग की ब...

‘मिसेज इंडिया- द गॉडेस’ पेजेंट 18 दिसंबर को झीलों के शहर उदयपुर में

शेयर बाज़ार में कई शेयरों से निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

ट्रक ड्राइवर्स को तम्बाकू के प्रति किया जागरूक

नगर निगम द्वारा तुलसी निकेतन की सीज हुई दुकानें राज्य सरकार के आदेश से सीज मुक्त

किशोर बालगृह में निःशुल्क ट्रैक सूट, टी-शर्ट, लोअर,चप्पल, व स्टेशनरी वितरित

दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

ईपीएसआई रैकिंग में राजस्थान विद्यापीठ भारत के प्रथम पचास विश्वविद्यालयों में शामिल

कोविड -19 महामारी से लड़ने के लिए वेदांता ने अपने योगदान को बढ़ाकर 201 करोड़ किया