नरेन्द्रकुमार जैन महावीर युवा मंच के अध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर। महावीर युवा मंच की गुरूवार को हुई वार्षिक बैठक में नरेन्द्रकुमार जैन को आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया। यह घोषणा चुनाव अधिकारी संजय नागोरी ने की।
मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने कहा कि सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया वह हम सब के लिए स्वागत योग्य है। श्री जैन की सेवाएँ मंच के लिए और अधिक उपयोगी सिद्ध होगी। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमीला एस. पोरवाल ने अपने समय में हुई विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नरेन्द्रकुमार जैन की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। कोषाध्यक्ष ओम पोरवाल ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
नरेन्द्रकुमार जैन ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संजोयन और धन्यवाद की रस्म हर्षमित्र सरूपरिया, मुकेश हिंगड़ ने अदा की। बैठक में ही वर्षीतप की बड़ी तपस्या करने पर कुलदीप नाहर और सतीश पोरवाल का पगड़ी, उपरना, माला और शॉल द्वारा बहुमान किया गया।
बैठक में निर्मल पोखरना, आलोक पगारिया, मनोज मुणेत, भगवती सुराणा, अजय पोरवाल, नीरज सिंघवी, राजेश जैन, कमल कावडिय़ा, बसंत खिमावत, रमेश सिंघवी, अशोक लोढ़ा, राजेश चित्तौड़ा, विक्रम भंडारी, बसंत लोढ़ा, महेश कोठारी, मधु सामर, प्रेरणा जैन, शुभा हिंगड़, सपना चित्तौड़ा, रंजना भानावत, मधु सुराणा, कांता खिमावत, मंजुला सिंघवी, प्रमीला पोरवाल, प्रवीणा पोखरना, कविता मुणेत, रितु सिंघवी, रश्मि पगारिया, ललिता कावडिय़ा, उर्मिला भंडारी ने विचार व्यक्त किये।

Related posts:

आर्य समाज के नवलखा महल में पहली बार दृश्य माध्यम से वैदिक शिक्षाओं का प्रसार

असुरक्षित कार्य को ना कहने की प्रतिज्ञा के साथ जिंक स्मेल्टर देबारी में 53वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

डॉ. विमला भंडारी की दो कृतियों को राष्ट्रीय पुरस्कार

हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में 51वीं अखिल भारतीय खनन बचाव प्रतियोगिता का आगाज़

Motorola launches edge50 ultra

भारत में किडनी खराब होने का प्रमुख कारण डायबिटीज व हायपरटेंशन: डॉ. बकुल गुप्ता

रुण्डेड़ा में 55 लाख की लागत से बन रहा गायरिया बावजी का संगमरमर शिखर मंदिर, निर्माण कार्य अंतिम चरण ...

लोकसभा आम चुनाव- 2024 : प्रत्येक विधानसभा के लिए लगेंगी 14-14 टेबल

एमपीयूएटी के कुलपति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद् सम्मान

फील्ड क्लब के पारिवारिक माहौल में हुआ हाऊजी, योगा, जुम्बा और ऐरोबिक का आयोजन

लूट मामले में अजमेर से उदयपुर लाये जा रहे दो अपराधी अंबामाता पुलिस को चकमा देकर भागे, कुछ दूरी पर दब...

कम्युनिकेशन टुडे की 72वीं वेबिनार आयोजित