कायड़ माइंस में 33 वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह आयोजित

उदयपुर : भारतीय खान ब्यूरो के तत्वावधान में कायड माइंस में 33वां खान पर्यावरण एवं खनिज सप्ताह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईबीएम अजमेर के क्षेत्रीय खान नियंत्रक जी.के. जांगिड, कायड माइन के एसबीयू निदेशक के.सी.मीणा, खान प्रबंधक और एमईएमसीडब्ल्यू सियाराम मीणा, निरीक्षण दल के सदस्य पीयूष आमेटा, राकेश और दीपेंद्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ प्रबंधन उपस्थित थे।
जांगिड़ ने एमईएमसी सप्ताह की यात्रा और भविष्य की पीढ़ी के लिए खनिज संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। के.सी. मीणा ने डिजिटलीकरण और सर्वोत्तम पर्यावरणीय गतिविधियों के माध्यम से कायड़ माइंस खनिज संरक्षण के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण टीम के सदस्यों ने खनिज संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की सराहना की और कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हेड एन्वॉयरन्मेंट प्रकाश शर्मा ने वित्त वर्ष 2021-22 के पर्यावरणीय आकड़े प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण विषय पर टीम द्वारा स्किट का प्रदर्शन किया गया, साथ ही कायड़ माइंस में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया गया।

Related posts:

न्यूरोलॉजिकल रोग के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

Kotak Mutual Fund Rolls Out Kotak Services Fund to unlock India’s Growth Engine for Investors

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आगाज़

एचडीएफसी बैंक स्मार्ट साथी लॉन्च

Sting Energy and Mercedes-AMG PETRONAS F1 Team announce their global partnership like never before -...

लाभकारी कीटों के संरक्षण पर जागरूकता अभियान

अमेज़न इंडिया के सभी फुलफिलमेंट सेंटर्स में पैकेजिंग में उपयोग आने वाली 100 फीसदी सिंगल-यूज़ प्लास्ट...

एचडीएफसी लाइफ ने संचय पार एडवांटेज लॉन्च किया

Navrachana University now offers Major-Minor disciplines

एसीबी (ACB) के हत्थे चढ़ा राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), 10 परसेंट कमीशन मांग रहा था

चार मित्रों की 15 साल की दोस्ती और अनुभव ने ‘फूड अड्डा’ से दी देश को नये स्वाद की सौगात

उदयपुर में श्रीमाली समाज को मिला संस्कारों का नया केंद्र, रविवार को श्री संस्कार भवन का भव्य लोकार्प...