युवा संस्कार शिविर ‘उत्कर्ष 2023’ का शुभारंभ

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई दीया, डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन उदयपुर के तत्वावधान में पांचवा युवा संस्कार शिविर ‘उत्कर्ष 2023’ का शुभारंभ बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ में हुआ। इस संस्कार शिविर में उदयपुर शहर एवं आसपास क्षेत्र के 63 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
शिविर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक के. सी. व्यास, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांत प्रभारी अर्जुन सनाढ्य, श्रीमती फतहकुंवर सनाढ्य, हेमंत श्रीमाली, रमाकांत आमेटा, रमेश असावा के आथित्य में प्रारंभ हुआ। दीया टीम के प्रणय त्रिपाठी ने पांच दिवसीय संस्कार शिविर की कार्य योजना प्रस्तुत की। दीया टीम से चयन, आदित्य, मंगल, विशाल, हरीश, आरुषि, प्रियंका परमेश, विवेक, विनोद पांडेय, रेखा असावा, राजेंद्र त्रिपाठी, अंजु श्रीमाली उपस्थित रहे। शिविर में बच्चे संस्कारों के साथ जीवन जीने की कला, इंटरएक्टिव लेक्चर, शौक के आधार पर एंकरिंग, पब्लिक स्पीकिंग, आशु भाषण, संप्रेषण कौशल, खेलकूद प्रतियोगिता, योग, यज्ञ, अध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ मंत्रों की शक्ति का महत्त्व सीखेंगे। संचालन हेमांग जोशी एवं नन्ही बालिका नेहल जोशी द्वारा किया गया।

Related posts:

MobilCelebratesthe First-ever MotoGP Bharatby PoweringRed Bull KTM Factory Racing Team

India’s Largest & 1st Underground 51st AllIndia Mines Rescue Competitionconcludes at Hindustan Zinc ...

ENLARGED PROSTATE CAN BE THE CAUSE OF URINATION PROBLEMS

launches its First Corporate Centre in the Lake City of Udaipur; 193rd in India

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

बाग वाले हनुमानजी को धराई आकर्षक आंगी

Hindustan Zinc Signs Landmark Agreement for 180 LNG Vehicles

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन: लिबर्टी व दिल्ली चैलेंजर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Hindustan Zinc’s 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon unites 7000 runners; a blockbuster hit

सकल राजपूत महासभा द्वारा राजपूत प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा

हिंदुस्तान जिंक़ की माइनिंग अकादमी में कौशल से कुशल हो रहे युवा, देश में ही उपलब्ध हो रहे माइनिंग आपॅ...

दो जैनाचार्यों के आध्यात्मिक मिलन से भाव विभोर हुई जनमेदिनी