साध्वीश्री डॉ परमप्रभा, विनीत प्रभा, श्रेयस प्रभा एवं प्रेक्षा प्रभा आदि ठाणा 4 का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वीश्री डॉ परमप्रभा, विनीत प्रभा, श्रेयस प्रभा एवं प्रेक्षा प्रभा आदि ठाणा 4 का रविवार को चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश तेरापंथ भवन, अणुव्रत चौक मे हुआ।


चातुर्मास प्रवेश पर स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम का आगाज साध्वीश्री द्वारा नवकार मंत्र तथा वर्षावास अनुष्ठान द्वारा किया गया। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा मंगल गान द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने कहा कि उदयपुरवासियों का परम सौभाग्य है कि आचार्यश्री ने महत्ती कृपा कर ऐसी विदुषी एवं विद्वान साध्वी का चातुर्मास फरमाया। श्रमणी परिवार में रह कर बहुत से देशों में तेरापंथ एवं जैन धर्म का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि उदयपुरवासी अवश्य ही साध्वीश्री के वृहद अनुभव का लाभ लेंगे।
साध्वीश्री डॉ परम प्रभा ने कहा कि उदयपुरवासियों का परम सौभाग्य है कि पुज्यवरों ने कृपा करके उदयपुर को दो सिंघाड़ों का चातुर्मास फरमाया है। आप सभी श्रावक -श्राविका जहां से भी मिले खुब धर्म लाभ उठायें।
कन्या मंडल की बहनों, सिंघवी परिवार की बहनों, राकेश चपलोत एवं सहवर्ती साध्वीश्री द्वारा मधुर स्वागत संगान किया गया। समारोह को सुनीता बेंगानी, आलोक पगारिया, अरुण कोठारी, सीमा पोरवाल, विक्रम पगारिया एवं मुख्य अतिथि मेवाड़ आंचलिक प्रभारी धीरेन्द्र मेहता ने भी संबोधित किया। संचालन सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने जबकि आभार विनोद मांडोत ने ज्ञापित किया।

Related posts:

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेल...

इंदिरा आईवीएफ ने किया अंतर्राष्ट्रीय प्रजनन बाजार में प्रवेश

जेके टायर ने 80 प्रतिशत सस्टेनेबल, रिसाइकिल्ड और रिन्यूएबल मैटीरियल से पीसीआर टायर विकसित किया

लोकजन सेवा संस्थान ने मनाया वर्ल्ड एड्स डे

Dr. P.R. Sodani Takes Over As 4thPresident of IIHMR University Jaipur

भाजपा शासन ने आलिया मालिया और जमालिया की घुसपैठ रोकी : गृहमंत्री अमित शाह

कावड़ निर्माता मांगीलाल मिस्त्री नहीं रहे

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल सराहनीय : मन्नालाल रावत

एचडीएफसी बैंक ने अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा के हिस्से के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर कन्नौज में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और निम्बाहेड़ा म...

खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू

India’s Largest & 1st Underground 51st AllIndia Mines Rescue Competitionconcludes at Hindustan Zinc ...