कार्मिक अकाउंट को जीरो करने का पर्व है पर्युषण : मुनि सुरेशकुमार

उदयपुर। जैनधर्म के प्रमुख पर्युषण पर्व के तहत मुनियों व साहितीयों के सान्निध्य में विभिन्न रूपों में श्रावक श्राविकाएं आराधना कर रहे हैं। महापर्व के दूसरे दिन स्वाध्याय दिवस को सम्बोधित करते हुए ध्यान साधक शासनश्री मुनि सुरेशकुमार ने कहा कि जो पठन स्वयं का अध्य्यन करने की प्रेरणा दे वहीं स्वाध्याय है। सत्साहित्य से प्रेम करें, वह अपनी आत्मा के लिए सिद्धियों के दरवाजे खोल देता है। जब किताबों से दोस्ती हो जाए तो हम अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं ढूंढ लेते हैं। जाने अनजाने अपने कर्तृत्वों से हम घने कर्म बंध कर लेते हैं। पर्युषण पर्व कार्मिक अकाउंट को जीरो करने का पर्व है। स्वाध्याय अस्तित्व के खोज का रास्ता है। जब भी जीवन में अकेलापन महसुस करे, कोई अच्छी किताब को अपने हाथ में उठा लें। जीवन का सुख यही मिलेगा मुनि प्रवर ने स्वाध्याय दिवस पर सुमधुर गीत का संगान किया।
मुनि सम्बोधकुमार ‘मेधांश’ ने संवाद शैली में भगवान महावीर की पूर्व भव की यात्रा के सौलवे भव का उल्लेख करते हुए कहा कि विशाख नंदी अपने चाचा द्वारा अपने साथ खेली गई राजनीति का शिकार होकर मन से वैरागी होकर महाव्रती हो जाता है। यह दुनिया ऐसी है जहां जब तक जेब में पैसा है तब तक सब पूछेंगे भाई तू कैसा है। अपना मतलब निकलने के बाद लोग नाम ही नहीं चेहरा भी भूल जाते हैं। पर्युषण खुदगर्ज दुनिया में स्वयं से प्रेम करना सिखाता है। हम जब अपने आपसे प्यार करने लगे तो फिर कहीं और प्यार ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। इससे पूर्व प्रथम दिवस खाद्य संघम दिवस पर मुनि प्रवर ने श्रावक-श्राविकाओं को सम्बोधित किया। रात्रीकालीन कार्यक्रम के तहत मुनि सम्बोधकुमार ‘मेधांश’ ने वास्तु से वास्ता विषय पर उद्बोधन देते हुए वास्तु शास्त्र के नियम, करणीय-अकरणीय पर विश्लेषण किया।
पंचरंगी तप, श्रमणोपासक शिविर व अखंड नमस्कार महामंत्र अनुष्ठान शुरू :
आठ दिवसीय साधना के तहत मुनि प्रवर के सान्निध्य में पचरंगी तप, श्रमणोपासक शिविर व अखंड नमस्कार महामंत्र अनुष्ठान शुरू हो गया।
पर्युषण पर्व के तीसरे दिन सामायिक दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित अभिनव सामायिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में हजारों श्रावक-श्राविका एक साथ सामायिक आराधना करेंगे। वहीं रात्रिकालीन कार्यक्रम के तहत भूतों के रहस्यों पर प्रवचन होंगे।

Related posts:

हिन्द जिंक स्कूल का वार्शिकोत्सव, स्पंदन 2019 आयोजित

स्टाइल एन सीज़र्स हेयर, ब्यूटी एंड मेकअप सैलून का शुभारंभ रविवार को

हिन्दुस्तान जिंक ने 52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान दोहरायी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धत...

महाराणा भूपालसिंह की 139वीं जयन्ती मनाई

वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे की वीआईएफटी में कार्यशाला

हरितराज सिंह मेवाड़ ने फ्लैग ऑफ कर फेरारी कारों के दल को किया रवाना

बांसवाड़ा के गढ़ी कस्बे में हुवा क्षत्रिय महासभा का विशाल सम्मेलन 

HDFC Bank Parivartan Announces StartUp Grants for 30 Incubators

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास

कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

उपदेश राणा उदयपुर कोर्ट में पेश हुए

ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकायाउदयपुर, ज़ायके की खोज के लिए एक लोकप्रिय वीकेंड डेस्टिनेशन