जनप्रतिनिधियों के लिए सड़क सुरक्षा आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों हेतु सड़क सुरक्षा आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को नगर निगम सभागार में किया गया। कार्यशाला में नगर निगम महापौर जी.एस.टांक, शहर विधायक ताराचंद जैन, विधायक ग्रामीण फूलसिंह मीणा सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
शहर विधायक ताराचंद जैन एवं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर जागरूक करने का प्रयास करें एवं सड़क सुरक्षा उल्लंघन करने वालों के पक्ष में कोई सिफ़ारिश न करें। कार्यक्रम का संचालन उप महापौर पारस सिंघवी ने किया।
प्रशिक्षण दौरान प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचन्द पारीक ने सड़क सुरक्षा के संबंध में समस्त जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में आम नागरिकों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि में कमी लाने में सहयोग करें। आरटीओ पारीक ने कहा कि एक व्यक्ति एक परिवार की धुरी होता है और सड़क पर होने वाली मौत एक व्यक्ति की मौत नहीं बल्कि पूरे परिवार की बुनियाद की मौत है। कार्यक्रम को अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा एवं जिला परिवहन अधिकारी अनिल सोनी ने भी संबोधित किया।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

Kotak Mutual Fund launches Smart Facility for SIP, STP and SWP

पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : टाइटन व स्पार्टन ने दर्ज की जीत

22वें नागदा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

एचडीएफसी बैंक ने 2 विशेष कार्यकाल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं शुरू कीं

एचडीएफसी बैंक और फ्लाईवायर में गठबंधन

जार की कार्यकारिणी घोषित, अजयकुमार आचार्य महासचिव नियुक्त

उदयपुर में कृषि प्रसंस्करण मंत्रालय का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

वरिष्ठजन जाग्रति कार्यशाला का आयोजन

राघव-परिणीति की शादी 24 को

Deaf and mute students get sensitized about Good Touch and Bad touch through Hindustan Zinc’s Jeevan...

इल्युमिनाती फैशन शो के प्री ऑडिशंस सम्पन्न