एचडीएफसी बैंक और तेलंगाना सरकार समर्थित टास्क नए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आए

उदयपुर : एचडीएफसी बैंक, भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक, और तेलंगाना सरकार के आईटीईएंडसी विभाग के तहत एक गैर-लाभकारी संगठन तेलंगाना एकेडमी फॉर स्किल एंड नॉलेज (टीएएसके) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस नए करार के तहत नए स्नातकों और स्नातकोत्तरों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एमओयू के अनुसार, एचडीएफसी बैंक अब “टास्क” के साथ रजिस्टर्ड (पंजीकृत) 700 संस्थानों में प्रतिभा के एक बड़े पूल तक पहुंच बनाने में सक्षम होगा।

श्रीकांत सिन्हा, सीईओ-टास्क और रंगा सुब्रमण्यम, हेड-टैलेंट एक्विजिशन, एचडीएफसी बैंक ने तेलंगाना सरकार, टीएएसके और एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति में हैदराबाद में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। साझेदारी के तहत, टास्क, प्रशिक्षित छात्रों को हायर करने में एचडीएफसी बैंक की मदद करेगा। टास्क द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव और साक्षात्कार के लिए सभी प्रकार की लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की जाएगी।

रंगा सुब्रमण्यम, हेड-टैलेंट एक्विजिशन, एचडीएफसी बैंक ने कहा, “एचडीएफसी बैंक देश भर में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम एक समान अवसर संगठन हैं जहां हर किसी को एक्सीलेंस प्राप्त करने और अपनी अधिकतम क्षमता तक बढ़ने के लिए एक इकोसिस्टम दिया जाता है। टीएएसके के साथ हमारी साझेदारी नई पीढ़ी के लिए एक प्रमाणित “ग्रेट प्लेस टू वर्क” में अपना करियर शुरू करने के लिए दरवाजे खोलेगी, जो लाखों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।” एचडीएफसी बैंक 1,70,000 से अधिक कर्मचारियों के सक्रिय कर्मचारी आधार के साथ देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है।

Related posts:

जेके टायर का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 249 करोड़ रुपये हुआ

Flipkart introduces an all-new competitive and simplified rate card policy to enhance the seller exp...

सिग्निफाई ने उदयपुर में 5 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों को रौशन किया

जयपुर में सीएम का आवास फतवा हाउस है जहां से सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी होते: बालकनाथ

पुनरागमनाय च के साथ हुई 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में देव शक्तियों की विदाई

तामीर सोसायटी का 28वां अवार्ड समारोह 16 को

सिटी पैलेस में होलिका दीपन महोत्सव 6 मार्च को

प्रोफेसर डॉ.  पी. पी. शर्मा फैलो से सम्मानित

महाराणा संग्रामसिंह प्रथम (राणा सांगा) की 542वीं जयंती

Banasthali Vidyapith Girls explore Study Abroad opportunities by attending a seminar on"Chase your D...

विश्व पुस्तक मेले में 'प्रेमचंद की व्यंग्य कथाएं' पुस्तक का लोकार्पण

HDFC Bank’s Home Loan business demonstrates strong performance