महाराणा प्रताप के 484 पोस्टर व  प्रताप शतक पुस्तक का निशुल्क वितरण

उदयपुर. महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया (9 जून) को मनाएगी I प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में समिति द्धारा विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। समिति अध्यक्ष व महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के निर्देश की पालना में गुरुवार को संग्रहालय के वीर भवन में देसी-विदेशी पर्यटाकों और मेवाड़वासियों को महाराणा प्रताप के 484 ओजस्वी पोस्टर और अक्षय कीर्ति व्यास द्वारा लिखित “प्रताप शतक” पुस्तक का निशुल्क वितरण समिति सचिव सतीश कुमार शर्मा ने कियाI समिति अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को प्रतापी प्रताप के आदर्श जीवन मूल्यों से आत्मसात कराना है। प्रताप के आदर्श जीवन मूल्य देश की अस्मिता के लिए मर मिटने के लिए प्रेरित करते हैं। पिछले 7 दिन से चल रही विविध कार्यक्रमों की यह श्रृंखला प्रताप जयंती के दिन तक जारी रहेगी। प्रताप जयंती के बाद भी वर्ष पर्यंत्र महाराणा प्रताप पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम होते रहेंगे।

Related posts:

राज्य सरकार की मेवाड़ को सौगात

एचडीएफसी बैंक ने किया एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया से एमओयू

एचडीएफसी बैंक द्वारा उदयपुर में ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री को भेंट की हल्दीघाटी की महान माटी, दिया मेवाड़ आने का न्यौता 

नारायण सेवा ने केन्या में 13 सौ से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाई सेवा

HDFC Bank, Lulu Exchange partner to boost cross-border payments between India and Middle East

गाइनेक कैंसर और बॉवेल एंडोमेट्रियोसिस के उपचार में नई तकनीकों पर अहमदाबाद के डॉक्टर के दो अध्ययन अंत...

अंधेरो को उजालों में बदलते में निकला हूँ दर्द सारी दुनिया का निगलने मैं निकला हू

नेशनल ओरल पैथोलॉजी दिवस मनाया

विश्व के दूसरे सबसे बडे जिंक उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने स्थापना दिवस पर शुरू किया जिंक सिटी अभियान

नेक्‍सॉन ईवी ने एक इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव के लिये इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मे...

मंगल को कोरोना संक्रमण उम्मीद से कम मंगलकारी रहा, 107 संक्रमित आए, 440 ठीक हुए