बाईक से 1 किलो 890 ग्राम अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। जिले की साड़ास थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मोटर साईकिल सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी साड़ास आजाद पटेल व पुलिस जाप्ता कानि. बाबुलाल, प्रदीप, मखनलाल, अमीनचन्द मय चालक निखिल द्वारा भाणपी स्कूल के आगे खेड़ली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर सरहद भाणपी पर नाकाबन्दी के दौरान खेडली की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई नजर आई जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर रूकवाया गया व मोटरसाईकिल चालक को नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम कैलाशचन्द्र पिता माधुलाल जाट निवासी कलुन्दिया पिपली पुलिस थाना मंगरोप भीलवाड़ा होना बताया। अभियुक्त की कब्जेशुदा मोटरसाईकिल हीरो की तलाश ली तो मोटरसाईकिल के पीछे बाई तरफ साईड बैग में एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ नजर आया। उक्त प्लास्टिक के कट्टे को बैग से बाहर निकाल देखा तो कट्टे में एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मोली से बन्धी हुई नजर आई, जिसमें कुल 1 किलो 891 ग्राम अवैध अफीम होना पाया गया। अवैध अफीम व मोटरसाईकिल को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Creative from India to the World