कार पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, 4 की मृत्यु

उदयपुर। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना सर्कल में राजसमंद-गोमती फोरलेन (उदयपुर-ब्यावर हाईवे) पर मानसिंह का गुढा में गुरूवार को हुए भीषण सडक़ हादसे में केमिकल से भरा टैंकर क्रेटा कार पर पलट गया जिससे एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वाले सभी केलवाड़ा के रहने वाले थे जो पहले उदयपुर के हिरणमगरी के सेक्टर 4 में रहता था।
राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे ढलान नुमा रोड पर गौमती से राजसमंद की ओर केमिकल से भरा टैंकर व ट्रेलर एक ही दिशा में आ रहे थे। इस दौरान मानसिंह का गुढ़ा गांव में केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सडक़ की दूसरी साइड में सामने से आ रही कार पर जा गिरा। जिससे कार बुरी तरक से पिचक गई। हादसे में क्रेटा कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोग दीनबंधु (32) पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय (40), पुत्र जगदीश उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय (34) पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय तथा मनसुख देवी (68) पत्नी जगदीश उपाध्याय की मृत्यु हो गई। सूचना पर राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवरलाल सहित केलवा और चारभुजा पुलिस थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts:

पीआईएमएस में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्त संग्रहीत

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा किसान मेले का आयोजन

पहल जैन ने खेलो इंडिया लीग में जीता रजत पदक

नि:शुल्क काढ़ा वितरण का 700 लोगों ने लिया लाभ

वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिलेगा अलग से फंड : मुख्यमंत्री

आदि बाजार सह आदि चित्रा" मेले का शुभारंभ

आचार्यश्री तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस मनाया

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

डॉ. महेन्द्र भानावत को लोक शिखर सम्मान

हिंद जिंक स्कूल, ज़ावर का उत्कृष्ट परिणाम

साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल बैचलर्स 2025-26 का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

जिंक को बेस्ट ऑवरऑल एक्सीलेंस इन सीएसआर श्रेणी में सीएमओ एशिया का बेस्ट सीएसआर प्रेक्टिस अवार्ड