उदयपुर में विदेशी सैलानी से बलात्कार,  युवती हॉस्पिटल में भर्ती

उदयपुर : शहर के बड़गांव थाने में  फ्रांस की विदेशी सैलानी से बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती का इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। सूचना पर  डीएसपी कैलाशचंद्र और बड़गांव थाना अधिकारी पूरण सिंह हॉस्पिटल पहुंचे।
थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवती ने जानकारी दी कि वह फ्रांस की रहने वाली है। सोमवार शाम को बड़गांव थाना क्षेत्र में टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में पार्टी में गई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर लेकर गया और बलात्कार किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस कैफे मालिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

एसपी  योगेश गोयल ने बताया कि सोमवार को बड़गाव थाने में सूचना प्राप्त  हुई कि टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में कुछ महिलाऐ जिनमे फ्रैंच महिलाऐ भी थी, एक इवेंट में साथ काम करते है देर रात्रि में रेस्टोरेंट में खाना खाकर ड्रिंक किया। इसके बाद पीड़ित महिला किसी सिद्धार्थ नामक युवक के साथ कार में चली गई और वहां जैसा पीड़िता  का आरोप है सिद्धार्थ ने कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता महिला का मेडिकल कराकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस होटल और जहां वे ठहरे है उसका व्यापक अनुसंधान किया जा रहा है। 

Related posts:

लेकसिटी प्रेस क्लब चुनाव: कुलदीपसिंह गहलोत बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

नारायण सेवा का  'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम

मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम ने भारत और फ्रांस के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल रोबोटिक कार्डिएक सर्जरी को सं...

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन

Prashant Agarwal, President of Narayan Seva Sansthan, Shares Insights at Asia’s Largest CSR Forum

बिना ज्ञान के जीवन अन्धकारमयी होता है : आचार्य महाश्रमण

मेगा आवास योजना में 1694 फ्लेट्स का वितरण शुरू

जीबीएच जनरल एवं कैंसर हाॅस्पिटल में हृदय स्वास्थ्य और बच्चों के कैंसर पर खुली चर्चा रविवार को

India’s Pro Wrestling League Set for a Grand Comeback in 2026 with IPL-Inspired Model to Revolutioni...

हिंदी दिवस पर साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा का 'हिंदी लाओ, देश बचाओ' दो दिवसीय समारोह