1008 जागृत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

उदयपुर। नाइयों की तलाई स्थित जागृत हनुमान मित्र मण्डल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर 1008 जागृत हनुमानजी को भव्य छप्पन भोग धराया गया। हनुमानजी की प्रतिमा पर सोने, रजत वरक का श्रंृगार व आभूषण धारण करा महाआरती की गई। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी छोगालाल वारी ने बताया कि हनुमानजी को धराये गये भव्य छप्पन भोग में ढोर, मठड़ी, सकरपारा, खाजा, दीवला, बूंदी, मोनथाल, अमृत सिरोमणी, बेसन मगद, चौखा मगद, उड़द मगद, मोगर मूंग, पीलो मगद, मन मनोहर, वड़ा, माखन वड़ा, मनोर, पपची, मेसूर चणा, फैणी, कपूर नारी, मुख विलास, मगद दीपक, चन्द्रबटा, सूरजबटा, घेवर, बाबर, खरमंडा, कुर के गुझां, मावा के गुंझा, मेवाटी, सेव लड्डू, जलेबी, तवापूड़ी, कुचाई, चपड़ी, खरखरी, सुवाली, सेव, बादाम मेसूर, पिस्ता मेसूर, काजू मेसूर, खोवा, पेड़ा, दूध पूड़ी, केसर बर्फी, खोपरापाक, पिस्ता बर्फी, बादाम बर्फी, बासून्दी, सिखरन, श्यामजामुन, काजू कतली, खाखरा, बालूसाही, बेसनचक्की 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजन थे।
महाप्रसादी रविवार को :
पुजारी छोगालाल वारी ने बताया कि जागृत हनुमान मित्र मण्डल द्वारा रविवार 13 अप्रेल को भव्य महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है जिसमें हजारों भक्त प्रसादी का लाभ लेंगे। पुजारी ने बताया कि लगभग 7-8 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव के एक दिन पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालु अपनी आस्थानुसार सहयोग प्रदान करते हैं।  

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक ने बाघदर्रा मगरमच्छ संरक्षण रिजर्व में शुरू किया पौधरोपण अभियान

हरियाणा के लोक नृत्य धमाल ने किए हृदय के तार झंकृत

HINDUSTAN ZINC WINS NATIONAL SAFETY AWARD

प्रख्यात शैली वैज्ञानिक डॉ. कृष्णकुमार शर्मा का निधन

कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

रंग लाए सांसद सीपी जोशी के प्रयास

44वां निशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 4 से

जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 51वां स्थापना दिवस समारोह

श्री राम दरबार में विशेष पूजा-अर्चना

Max Life Insurance scales new heights with its Claims Paid Ratio atan all-time high of 99.22% in the...

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी