108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की वेदियों का निर्माण पूर्ण

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ, सर्वऋतु विलास परिवार की ओर से 3 से 6 नवम्बर तक फतह स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की वेदियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने बताया कि वेदियों के बीच में मुख्य वेदी के रूप में देवशीला वेदी को स्थापित किया गया है। इसी वेदी के माध्यम से संपूर्ण देवी देवताओं का आह्वान किया जाएगा। व्यास पीठ के ठीक सामने तत्व वेदी की स्थापना की गई है। यज्ञ की संपूर्ण गतिविधियों का संचालन यज्ञाचार्यजी द्वारा यहीं से किया जाएगा। यज्ञ पंडाल के चारों कोनों पर चार छोटी तत्व वेदियां बनाई गई है। जहां पर एक-एक जोड़ा पूजा विधि संपूर्ण करके आहूतियां प्रदान करेगा। इसका कोई शुल्क नहीं रखा गया है। जो जोड़ा पहले आएगा वही इसका लाभ प्राप्त कर पाएगा। सभी वेदियों पर काला, लाल और सफेद रंग चढ़ाया गया है जो कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक है। सभी वेदियों का निर्माण केवल मिट्टी से हुआ है। इनमें ईंटों का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया गया है। वेदियों के निर्माण में इस बात का भी खास ध्यान रखा गया है कि जो भी इसमें आहूतियां दी जाएगी उस सामग्री का बाहर बिखराव नहीं हो इसके लिए वेदियों की गहराई ज्यादा रख कर ऊंचाई ज्यादा दी गई है और चौड़ाई को कम रखा गया है। महायज्ञ में पुरुष और महिलाएं पीले वस्त्रों में शामिल होंगे। रविवार को केंद्रीय समिति के डॉ. आलोक व्यास, डॉ. के.सी. व्यास एवं वित प्रभारी ललित पानेरी ने महायज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया।

Related posts:

यूएसएफबीएल और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल बैंकिंग का इनोवेटिव प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रोग्राम

Hindustan Zinc Reaffirms its Commitment towards Safety during 52nd National Safety Week

HDFC Bank to offer ‘Summer Treats’ in rural India via 1lakh VLEs

कारदेखो को मिली 70 मिलियन डॉलर की फंडिंग, चीन और यूरोप के निवेशकों ने किया कंपनी में निवेश

भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान सुब्रतो पॉल ने किया जि़ंक फुटबॉल अकादमी का दौरा

नारायण सेवा में दिव्यांग कन्याओं के निःशुल्क ऑपरेशन शुरू

जिंक की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट को एलएसीपी स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2022 में विश्व स्तर पर 40वां स्थान

नारायण सेवा संस्थान के कोयंबटूर शिविर में 1 हजार से ज्यादा दिव्यांग आए 600 का लिया मेजरमेंट

‘एक मुठो हंशी’ अभियान लॉन्च

Hindustan Zinc Nurturing Biodiversitywith Miyawaki Plantation

खान एवं खान के बाहर सुरक्षा के लिये प्राथमिकता से ही देश का विकास संभव - प्रभात कुमार

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children