ताज होटल्स समूह ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ब्रांड एंबेसडर बनाया

उदयपुर : भारत की प्रतिष्ठित दी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (ताज होटल्स समूह) ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। राज्यपाल कलराज मिश्र के पर्यटन सलाहकार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ताज समूह ने भारतीय पर्यटन, कला व संस्कृति को बढ़ावा देने और भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ताज होटल्स समूह द्वारा उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, ग्वालियर, हैदराबाद, वाराणसी और मुंबई जैसे प्रमुख ऐतिहासिक नगरों में भी आलीशान होटल संचालित हैं, जो देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। बता दें, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जिन्हें बतौर होटेलियर लंबा अनुभव प्राप्त है और लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं।

Related posts:

सुषमा कुमावत सहायक डिस्ट्रीक्ट प्रांतपाल नियुक्त

बढ़ी हुई प्रोस्टेट से पेशाब की समस्याएं हो सकती हैं

मुनि सुरेशकुमार ने श्रावक समाज से मांगी आत्महत्या नहीं करने के संकल्प की भेंट

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल के प्रथम चरण का समापन

8 साल की बच्ची से बलात्कार, लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

OYO to add over 1000 properties to its leisure offering in 2022

वीआईएफटी में स्कील डवलपमेंट सेमीनार आयोजित

20 हजार से अधिक दर्शक बने एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट के गवाह

पालड़ी महादेव में सहस्रचंडी एवं महारुद्र महायज्ञ, 10 लाख आहुतियों से होगा महायज्ञ

उदयपुर के छात्रों का 2023 -24 ओलंपियाड पुरस्कारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

डॉ. जैन को नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने किया सम्मानित