सिटी पेलेस में गूंजें भगवान श्रीराम के भजन एवं मन्दिरों में होंगे दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के सिटी पेलेस के जनाना महल में बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अयोध्या रामजन्म भूमि पर बन रहे भव्य और दिव्य राम मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भगवान श्री राम के भजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम 20 से 21 जनवरी तक आयोज्य होगा। कार्यक्रम में भगवान श्री राम के भजन भी प्रस्तुत किये जायेंगे।
इसी तरह श्री एकलिंगजी ट्रस्ट की ओर से सभी मन्दिरों में श्री एकलिंगजी मन्दिर, श्री आसावरा माताजी मन्दिर, श्री अम्बामाताजी मन्दिर, श्री हस्तिमाताजी मन्दिर, श्री सूर्यनारायण मन्दिर रणकपुर, श्री रामेश्वर महादेवजी मन्दिर, श्री नीलकंठ महादेवजी मन्दिर, श्री रामेश्वर हनुमानजी मन्दिर बड़ी पाल आदि मन्दिरों पर रोशनी, सजावट, तथा विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही सुन्दर काण्ड एवं हनुमान चालीसा के पाठ भी किये जायेंगे।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि सिटी पैलेस उदयपुर पर श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 22 से 28 तक विशेष विद्युत सज्जा की जाएगी।

Related posts:

नारायण सेवा ने सेवा प्रकल्पों के साथ मनाया संस्थापक दिवस

ढोल-नगाड़ों, शंखों की गूंज के साथ रविवार से होगा नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्...

हिंदुस्तान जिंक को क्लाइमेट चेंज और वाॅटर सिक्योरिटी श्रेणी में जलवायु और जल परिवर्तन के लिए ‘ए‘- रे...

नवरचना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "खोज विंटर स्कूल-2022" प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों और मण्डियों में मास्क पहनना अनिवार्य

कहानी वाला शंख : बाल उपन्यास पर ऑनलाइन पुस्तक चर्चा संगोष्ठी

कर्ण ढोल यानी शब्द भेद की प्रस्तुति ने किया चकित

120 दिवसीय अविस्मरणीय चातुर्मास के बाद शासनश्री का विहार

बिटिया के सूरज पूजन को महोत्सव बना कर दिया बेटी बचाओ का सन्देश

टाइटंस ने सारस्वत स्पोट्र्स क्लब को हराया

जिला जिम्नास्टिक संघ की सब जूनियर प्रतियोगिता सम्पन्न

Hindustan Zinc extends support by providing Oncology Vehicleto Rabindra Nath Tagore Medical Institut...