हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर : हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्री मुनीष वासुदेव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विविधता हमें एकजूट करने का कारक है और ठीक उसी तरह हमें अपनी कंपनी में विविधता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए जो हमें आत्मनिर्भरता के हमारे लक्ष्य की ओर एकजुट करेगी। हिन्दुस्तान जिंक मे ंहम सभी समुदायों को समान सुरक्षित और सस्टेनेबल वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हम राष्ट्र के साथ सहजीवी संबंध में विश्वास करते हैं, जहां हमें संसाधन मिलते हैं और हम राष्ट्र को पहले से बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हमारे देश का विकास उन अनगिनत लोगों के समर्पण और पसीने पर निर्भर है जो दिन-रात मेहनत करते हैं और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी भलाई सुनिश्चित करें, उन्हें ऐसा वातावरण प्रदान करें जहां वे सुरक्षित हों और खतरों के डर के बिना काम कर सकें। भविष्य में हमारा निवेश भी उतना ही महत्वपूर्ण है । हमारे युवाओं का जीवंत दिमाग हमारे देश की प्रगति उनकी असीम क्षमता, नवप्रवर्तन करने और दुनिया को आकार देने वाले समाधानों की कल्पना करने की उनकी क्षमता पर निर्भर करती है। उनकी रचनात्मकता को प्रज्वलित करना, उन्हें सीमाओं और रूढ़ियों से परे सोचने के लिए पे्ररित करना हमारी सामूहिे जिम्मेदारी है। इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts:

Kangaroo Kids Educationset to roll-out its chain of schools in Rajasthan

JK Tyre Net Profit Zooms in Q1FY24

HDFC Bank Parivartan impacts 5000 individuals through sport till date

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल के प्रथम चरण का समापन

डॉ. भानावत को राष्ट्र भारती सम्मान

वेदांता को फिक्की ने दिया खेलों के श्रेष्ठ क्षेत्र में योगदान देने वाले संगठन का पुरस्कार

पेप्सी ने रणवीर सिंह के साथ एक ब्लॉकबस्टर गठजोड़ की घोषणा की

SEA Solidaridad Mustard Mission To Make India Self-sufficient in Edible Oil

प्रॉम्प्ट ग्रुप ने दुध को तुरंत ठंडा करने में उपयोगी आधुनिक सोलर मिल्कोचिल का अनावरण किया

बढ़ी हुई प्रोस्टेट से पेशाब की समस्याएं हो सकती हैं

गीतांजली में कुष्ठ रोगियों हेतु रि-कन्स्टेªक्टिव सर्जरी कैम्प आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ फाउंडेशन फॉर एनर्जी एफिशिएंसी प्लेटिनम अवा...