सांसद मीणा ने ढेलाणा में 80 परिवारों को बाटी राशन सामग्री

उदयपुर। उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने सोमवार को सांसद आदर्श ग्राम ढेलाणा में 80 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को मीणा ने आश्वस्त किया कि कोरोनावायरस के दौरान किसी भी गरीब परिवार को जो भी सहायता चाहिए वह उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से लॉक डाउन का पालन करने का आग्रह किया।
इस दौरान पूर्व प्रधान सालिगराम खराड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कलाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता,उपाध्यक्ष बदामीलाल सुथार,महामंत्री भूपेंद्र कलाल,खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी अहारी,भाजपा नेता बजरंग अग्रवाल,समाजसेवी रविन्द्र जोदावत, प्रेमचंद कलाल,परेश जैन,पूर्व उपसरपंच संजय शर्मा भी उपस्थित थे।
सांसद निधि से 5 लाख रुपये की अनुशंषा : सांसद अर्जुनलाल मीणा ने आपात की इस स्थिति में उदयपुर शहर के निर्धन व गरीब परिवारों व मजदूर लोगों को आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपी लेड) के तहत 5 लाख रुपये की अनुशंषा की है। इस राशि से क्रय की गई सामग्री को उदयपुर नगर निगम के सहयोग से आवंटिन कराने को कहा है।

Related posts:

निरोगी राजस्थान का संकल्प पूर्ण कर रही नारायण सेवा: शकुंतला रावत 

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

हिंदुस्तान जिंक लगातार तीसरी बार कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स से पुरस्कृत

जेके ऑर्गेनाइजेशन ने आयोजित किए रक्तदान शिविर

नेस्ले इंडिया के प्रोजेक्ट जागृति ने देश भर में स्वस्थ जीवनशैली का बढ़ावा देते हुए पूरे किए सात साल

श्री विशाल बावा श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में पधारे नाथद्वारा

श्वांस जितनी धीमी, उम्र उतनी लंबी होगी- जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

OYO to add over 1000 properties to its leisure offering in 2022

इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया 

“Saagwan”, Shot in the Forests of Mewar, Set for Grand Release on January 16

Kotak Flexicap Fund Marks 15 Years* of its Journey in Long‑Term Wealth Creation

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संसदीय स्थायी समिति दल ने देखी नारायण सेवा  संस्थान