बाराबंकी में मानव सेवा के महायज्ञ का हुआ समापन

डॉ. छापरवाल की टीम ने दी सराहनीय सेवा
उदयपुर।
श्रीराम वन कुटीर आश्रम हंडियाकोल बाराबंकी में आयोजित मानव सेवा के महायज्ञ का समापन मंगलवार को डाक्टरों की विदाई के साथ हुआ। समापन अवसर पर बाराबंकी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने मरीजों को रोगमुक्त करने बाराबंकी आये देश के प्रसिद्ध सेवाभावी डाक्टरों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि बाराबंकी जनपद के लोग भाग्यशाली है कि साल में एक बार धरती के भगवान कहे जाने वाले देश के कई राज्यों के सेवाभावी डॉक्टर्स यहां पहुँचकर हर धर्म जाति के दरिद्र नारायण को रोगमुक्त कर जीवन दान देते है। उन्होंने सेवाभावी चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया और वार्ड में जाकर मरीजों से भेंटकर फल वितरित किये। इस शिविर के प्रमुख 43 वर्षों से आ रहे सांई तिरूपति विश्वविद्यालय उमरडा के कुलपति प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जे.के. छापरवाल को अंगवस्त्र पहनाकर व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।


चिकित्सकों के सेवा दल को विदाई देने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप भी पहुँचे। उन्होंने डॉ. छापरवाल की टीम से मुलाकात कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व मरीजों का हालचाल जाना। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न रोगों के 15 जिले के 5500 लोगों ने नेत्र, हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस (बच्चेदानी) गाल ब्लेडर को पथरी के ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें नेत्र के 3050, हार्निया के 206, पाइल्स के 50 पथरी व यूदेश 50 कुल 3356 मरीजों के सफल ऑपरेशन हुए। सर्जरी टीम के आवागमन व दवाई खर्च का अनुदान वन्डर सीमेन्ट, रविन्द्र हैरिचेज, आर्किगेट फाउन्डेशन, वेस्टर्न ड्रम्स प्राइवेट लिमिटेड डॉ.जे.के.छापरवाल भीमानन्द चैरिटेबल ट्रस्ट मिसेज नीता मुन्द्रा, एक्स ट्रियूसन्स जामनगर गुजरात पीम्पस मेडिकल कालेज उमरडा, आधार प्रोडक्ट्स सुलक्स फासफेट ने वहन किया। इस सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास महाराज व विष्णुदास ने जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया।

Related posts:

एमपीयूएटी के कुलपति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद् सम्मान

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूकजिक फेस्टिवल ने कर्टेन रेजर की मेजबानी कर 6ठे संस्करण की घोषणा की

डॉ. विक्रम शाह “हेल्थकेयर पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2023” से सम्मानित

रणेशजी में शिक्षा-चिकित्सा, स्वास्थ्य सुधार एवं सहायता शिविर

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सेंट एन्थोनिज के छात्रों का चयन

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की वेदियों का निर्माण पूर्ण

राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से सजी शब्द रंग प्रदर्शनी

हिंदुस्तान जिंक में 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न

एचडीएफसी बैंक और फ्लाईवायर में गठबंधन

प्रसिद्ध उद्योगपति धनराज नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु की आरती की झांकी के दर्शन

Paras Healthcare Forays in Udaipur with its Healthcare Services