मोनिका यादव होगी अजमेर मंडल की नई मंडल वाणिज्य प्रबंधक

उदयपुर। वर्ष 2017 की भारतीय रेल यातायात सेवा की अधिकारी श्रीमती मोनिका यादव को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ के आदेशों के अंतर्गत सहायक वाणिज्य प्रबंधक से पदोन्नत करते हुए अजमेर मंडल पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है ।
भारतीय रेल सेवा में प्रथम नियुक्ति पर श्रीमती मोनिका यादव को सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोटा मंडल पर नियुक्ति प्रदान की गई। इसके पश्चात अगस्त 2022 से जुलाई 2023 तक अजमेर मंडल पर सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्य किया तत्पश्चात अजमेर मंडल पर ही सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर नियुक्ति पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला सहित मंडल के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रीमती मोनिका यादव को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Related posts:

Signify partners with FINISH Society to light up 20 primary health centers in Rajasthan

कोटक सिक्योरिटीज ने लॉन्च किया ट्रेड फ्री प्रो प्लान

जिंक द्वारा नंदघर एवं वॉटर एटीएम का उद्घाटन

प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों में स्थापित होगी फिंगरप्रिंट लैब

NIUA and BvLF launch Infant, Toddler and Caregiver-Friendly Neighbourhoods Training & Capacity Build...

श्रीनाथजी की हवेली में हुई प्राकृतिक आपदा के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता

Hindustan Unilever partners with UNICEF to support India’s fight against COVID-19

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025

कुंदन माली का एकल रचना पाठ व संवाद के साथ हुआ वरिष्ठ जनों का सम्मान

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का पूजन रविवार को

नरेन्द्रकुमार जैन महावीर युवा मंच के अध्यक्ष निर्वाचित