कलक्टर ने किया सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण

उदयपुर। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने गुरुवार को सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां क्यू आर कोड के माध्यम से सफाई की शिकायत निवारण व्यवस्था को सराहा। कलक्टर ने क्यूआर कोड सिस्टम की कार्यप्रणाली के बारे में जाना और और जिले के अन्य अस्पतालों में भी यह व्यवस्था लागू करने की बात कही। उन्होंने जनाना वार्ड में नव प्रसूताओं से चर्चा की और मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में पूछा। नव प्रसूताओं ने बताया कि उन्हें सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।
इस दौरान कलक्टर ने निःशुल्क दवा स्टोर, निशुल्क जांच, विभिन्न वार्ड, इमरजेंसी, एंबुलेंस, लेबर रूम एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं व व्यवस्थाओं के साथ स्टाफ संबंधी जानकारी ली और सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव स्वास्थ्य सुविधाएं रोगियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ इनके प्रभावी क्रियान्वयन की भी बात कही। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर्स और स्टाफ द्वारा उपयोग किये जाने वाले टॉयलेट्स भी साफ सुथरे मिले, जिसकी कलक्टर ने सराहना की। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.राहुल जैन ने यहां मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ से नरेंद्र सिंह देवल, तरुण व्यास, नर्सिंग अधीक्षक रत्न लाल सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Related posts:

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 26वें भामाशाह पुरस्कार में हिन्दुस्तान जिंक को 7 पुरस्कार

मुख्यमंत्री की पहल पर निराश्रित बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई दिवाली

श्री नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Hindustan Unilever partners with UNICEF to support India’s fight against COVID-19

इल्युमिनाती फैशन शो के प्री ऑडिशंस सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक को माइनिंग और मेटल सेक्टर में विश्व स्तरीय सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में सर्वोच्च स्थान

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी में सीओई किसान प्रशिक्षण की शुरूआत

सुषमा कुमावत सहायक डिस्ट्रीक्ट प्रांतपाल नियुक्त

शिल्पग्राम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

THE NEW RANGE ROVER VELAR Launched at ₹94.3 lakh

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने ‘द ग्लॉस बॉक्स’ की घोषणा की

Hindustan Zinc’s Shiksha Sambal Summer Camp concludes