वृक्षारोपण कर पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में मनाया डॉक्टर्स डे

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स हॉस्पिटल), उमरड़ा मंे वृक्षारोपण कर डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस दौरान सभी डॉक्टर्स, रेजिडेंट्स व इंटर्न्स ने पर्यावरण को बढ़ावा देने का सन्देश देते हुए प्रकृति को सुन्दर बनाये रखने का संकल्प लिया। स्टाफ तथा अन्य स्ट्डेन्ट्स ने डॉक्टर्स का उनके विशेष दिन पर कुमकुम लगाकर व फूल भंेटकर स्वागत किया।
चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने सभी डॉक्टर्स को उनके उत्कृष्ट कार्य तथा कोरोनाकाल में किये गये अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया। चैयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल ने सभी को डॉक्टर्स डे को बधाई दी। पिम्स के पिं्रसिपल डॉ. मधु सिंघल ने कहा कि आम आदमी डॉक्टर्स में भगवान का रूप देखता है। डॉक्टर्स को भी इस विश्वास को सदैव बनाये रखना होगा। सांई तिरुपति विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर डॉ. इन्द्रजीत सिंघवी ने बताया कि डॉक्टर केवल एक प्रोफेशन का नाम नही है, डॉक्टर्स का अर्थ उम्मीद है, क्यांेकि मरीज के सबसे कठिन व नाजुक समय में उसके सबसे निकट डॉक्टर्स ही होते हैं जो मरीज के स्वस्थ होने में मदद करते है। इस अवसर पर डॉक्टर्स को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरे वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉ...

नारायण सेवा का दिव्यांगजन सेवा के लिए प्रयास प्रसंशनीय: मंत्री प्रभाकर

मोटोरोला ने रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए

निसान इंडिया ने दिखलायी बहु-प्रतीक्षित बी-एसयूवी की झलक

एचडीएफसी बैंक ने 'ऑल-इन-वन पीओएस' लॉन्च करके मर्चेंट ऑफरिंग को मजबूत किया

नारायण सेवा का सेमलाथला में विशाल सेवा शिविर

डॉ. अंजना वर्मा बनी मुख्य वक्ता

शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसंबर से, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे करेंगे उद्घाटन

इंदिरा आईवीएफ ने वाराणसी में मैटकेयर मैटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल शुभारंभ किया  

गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल

जावर में 43वें एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज़

एक्सॉनमोबिल की अगली पीढ़ी का मोबिल 1 इंजन ऑयल चैंपियनशिप जीतने वाला प्रदर्शन करता है