विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 15 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन

उदयपुर। पेसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 15 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रतापनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ड्राइवर एवं उनके अटेंडर्स के लिए, प्रतापनगर चौराहा पर दैनिक मजदूरी करने वालों के लिए, मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में फैक्ट्री के कर्मचारियों एवं लेबरों के लिए, बिछड़ी ग्राम पंचायत भवन में गांववासियों एवं स्कूल के विद्यार्थियों के लिए मुख कैंसर जांच शिविर एवं विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
साथ ही पिम्स उमरड़ा कैंपस में नर्सिंग एवं फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए मुख कैंसर संबंधित ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को मुख कैंसर के महत्वपूर्ण बिंदुओं, मुख की जांच करने के तरीकों एवं मुख कैंसर के इलाज के बारे में समझाया गया। इस दौरान पेसिफिक दंत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रील मेकिंग, स्लोगन लिखना, पोस्टर कंपटीशन एवं मीम बनाना शामिल थे। इसके साथ ही डेंटल हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों एवं यहां पर कार्यरत डॉक्टर्स को तंबाकू छोडऩे की शपथ दिलाई गई। सभी कार्यक्रमों में प्रिंसिपल डॉ. भगवानदास राय, विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मृदुला टाक, डॉ. सुरेश दशोरा एवं सभी डॉक्टर्स की टीम मौजूद रही।

Related posts:

गठिया एवं जोड़ रोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

HDFC Bank Crosses Landmark Milestone of 2 Crore Credit Cards in Force

HDFC Bank Organises Grameen Loan Mela at Bundi

राज्य स्तरीय को-ऑप स्पोर्ट्स 2022 का उद्घाटन

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ उन महाराणा प्रताप के वंशज हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व सनातन धर्म की रक्षा, स...

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Continues Its Cultural Celebration with a Global Line-up o...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में रक्तदान शिविर आयोजित, 65 यूनिट रक्त संग्रहण

ड्यू एरिना के साथ जुड़े 1.5 मिलियन गेमर्स

राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ सहारण के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में बालिका के लिए 200 किमी दूर से आये रक्तदाता

Tata Motors rolls out nation-wide Mega Service Camp for its customers

डॉ. विमला भंडारी की दो कृतियों को राष्ट्रीय पुरस्कार