प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, 178 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। शिक्षाविद् एवं समाजसेवी और पूर्व कुलपति स्वर्गीय प्रो. विजय श्रीमाली की आठवीं पुण्यतिथि पर प्रो विजय श्रीमाली फाउंडेशन की और से मंगलवार को संस्कार भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के रक्तवीरो ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 178 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
संस्कार भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा कि प्रो. विजय श्रीमाली ने अपना संपूर्ण जीवन विद्यार्थियों के उत्थान, उनके मार्गदर्शन और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रखा। उन्होंने जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्राध्यापक से लेकर अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति पद तक का गौरवपूर्ण सफर तय किया। उनका जीवन समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

Creative from India to the World


प्रो विजय श्रीमाली फाउंडेशन के अध्यक्ष जतिन श्रीमाली ने बताया कि वर्तमान समय में अस्पतालों में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कई मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता, ऐसे में रक्तदान शिविर जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित होते हैं। प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बना।
सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज की रक्तदान इकाई की टीम मौजूद रही। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना रहा। इसके साथ ही संस्कार भवन और नटराज किड्स प्लैनेट स्कूल में 201 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यही नहीं रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला अफजाई भी की गई। इसके साथ ही शाम को हॉस्पिटल में भोजन सेवा का भी आयोजन रखा गया।
इस अवसर पर संस्कार भवन ट्रस्ट से जुड़े रवींद्र श्रीमाली, प्रेमशंकर बोहरा, ओमशंकर श्रीमाली, विधायक ताराचंद जैन, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व कुलपति प्रो कैलाश सोडानी, पूर्वकुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी, प्रो दरियाव सिंह चुण्डावत, प्रो पीके सिंह, प्रो शूरवीर भानावत, रामकृपा शर्मा, दीपक शर्मा, शहर भाजपा महामंत्री पंकज बोराना, देवीलाल सालवी, सिद्धार्थ शर्मा, विजय आहूजा, डॉ श्रीकांत शर्मा, जतिन श्रीमाली, पृथ्वी सिंह चौहान, वसीम ख़ान , कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, ओमशंकर श्रीमाली, गणेशलाल श्रीमाली, मधसूदन बोहरा, डॉ देवेंद्र श्रीमाली , जयंत ओझा, जितेंद्र श्रीमाली, देवेंद्र श्रीमाली, जयंत श्रीमाली, ललित त्रिवेदी, मयंक श्रीमाली, राकेश श्रीमाली, लवेश श्रीमाली, जयेश श्रीमाली, रोहन श्रीमाली, तुलझाशंकर श्रीमाली, मानस ओझा, दिलखुश श्रीमाली उपस्थित थेसहित परिवार, समाज के सदस्य एवं साथ में काम कर चुके कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती। प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्य स्मृति में किया गया यह आयोजन दिवंगत आत्मा की शांति और मानव कल्याण के संकल्प का प्रतीक बना।