गुरू पूर्णिमा पर 200 से अधिक संत-महंतों का वंदन

देवस्थान विभाग ने किया सम्मान
उदयपुर।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में देवस्थान विभाग की ओर से 200 से अधिक प्रमुख संतों एवं महंतों का गुरु वंदन एवं सम्मान किया गया।
उदयपुर में सूरजपोल स्थित अस्थल आश्रम के महंत श्री रासबिहारी शरण का गुरु वंदन उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने किया। गुरू वंदन के स्वरूप महंत जी को शाल, श्रीफल, मिठाई, सम्मान राशि भेंट करते हुए विधायक जैन ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित गुरु वंदन संदेश का वाचन कर भेंट किया। साथ ही विभाग द्वारा गुप्तेश्वर महादेव के महंत तन्मय बन का भी गुरु वंदन विधायक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवड़ा, डॉ अमृत मेनारिया की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अशोक कुमार, सहायक आयुक्त जतिन गांधी उपस्थित थे। उदयपुर सहायक आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ ,राजसमंद आदि के कुल 22 संतों का सम्मान किया गया।

Related posts:

हिन्दमेटल भारत में खनिज अन्वेषण के लिए उन्नत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाली देश की...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा गोड़वा में प्राथमिक विद्यालय के जिर्णोद्धार एवं वाटर एटीएम का उद्घाटन

पूर्व सीएम गहलोत ने सिटी पैलेस पहुंचकर स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

अणुव्रत आंदोलन से ही नैतिक जीवनोत्थान

महावीरम अपार्टमेंट मार्ग : सिवरेज लाइन खोद दी, अब नहीं बना रहे सड़क, रोज उठ रहे धूल के गुबार

पिम्स में नसों पर दबाव बना रही पसली को निकालने का सफल उपचार

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार

बच्चों के टीकाकरण में देरी न करें

खत्म हुआ इंतजार, नेहरू गार्डन के नए रूप का हुआ दीदार

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S RAJRUP SARKAR STARS IN INDIA’S QUALIFICATION FOR AFC UNDER-17 ASIAN CUP 2026

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 50 – सिर्फ़ 25,999* रुपये की कीमत पर उपलब्ध