25 महिलाओं को जीविकोपार्जन हेतु पॉल्ट्री यूनिट वितरित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक जावर माइन्स एवं पशुपालन विभाग उदयपुर के साझा प्रयासों से आत्मा परियोजना के तहत जावर माइन्स के सामुदायिक भवन में जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं को जीविकोपार्जन उत्थान हेतु पॉल्ट्री यूनिट प्रदान की गयी। जावर माइन्स के नेवातलाई, जावर, सिंघटवाडा, टी.डी व कानपुर गॉंव के जनजातिय क्षेत्र की 25 महिलाओं को उनके पॉल्ट्री युनिट के अंतर्गत 20 उन्नत नस्ल के चूजे, उनके रखरखाव के लिऐ पिंजरा एवं 25 किलो आहार प्रदान किया गया।
इस मौके पर पशुपालन विभाग, उदयपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश साहू ने महिलाओं को मुर्गी पालन के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह मुर्गी पालन कर महिलायें अपने आप को आत्म निर्भर बना सकती है। मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक ललित जोशी ने मुर्गी पालन के महत्व को प्रतिपादित किया। इस मौके पर पशुपालन विभाग टी.डी की डॉ. ज्योति मीणा व जावर के पशु सहायक गोविन्द डामोर भी उपस्थित थे। बायफ की समाधान टीम ने जावर माइन्स क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलाई जा रही पशुपालन गतिविधियों की जानकारी दी। जिंक जावर माइन्स सी.एस. आर टीम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बायफ व मंजरी फाउण्डेशन जावर माइन्स की टीम ने अपना सहयेंाग प्रदान किया।

Related posts:

मेवाड़ में छाया नॉर्थ-ईस्ट की फैशन का जलवा

HDFC Bank Expands SME Payment Solutions with Launch of Business Credit Card Series for Self-Employed...

HDFC Bank launches 'e-KisaanDhan’ App for farmers in rural India

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवास के खातेगांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

सुशासन दिवस मनाया

उदयपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के मन्नालाल रावत विजयी

हिन्दुस्तान जिंक ने किया मियावाकी वृक्षारोपण के साथ जैव विविधता का पोषण

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आगाज़

नारायण राष्ट्रीय शूटिंग वॉलीबॉल में रिद्धि सिद्धि टीम बनी विजेता

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

हिन्दुस्तान जिंक के निदेशक मंडल ने भारत के पहले जिंक टेलिंग्स रीप्रोसेसिंग प्लांट को दी मंजूरी, सस्ट...

पीएण्डजी इंडिया ने ‘पीएण्डजी शिक्षा’ समर्थित स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर इंस...