हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 47वां खान सुरक्षा सप्ताह आयोजित

राजपुरा दरीबा, सिंदेसर खुर्द और जावर ग्रुप ऑफ माइन्स में 1 हजार से अधिक ने की भागीदारी
उदयपुर :
वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक द्वारा उदयपुर क्षेत्र में भूमिगत धातु खदानों का 47वें खान सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया। खान सुरक्षा महानिदेशालय, डीजीएमएस के तत्वावधान में राजपुरा दरीबा खदान, सिंदेसर खुर्द खदान और जावर ग्रुप ऑफ माइन्स में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और रोजगार विषय पर केंद्रित था।
सुरक्षा सप्ताह का समापन कर्मचारियों और व्यापार भागीदारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ-साथ स्थानीय प्रशासनिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। सुरक्षा प्रथम संस्कृति को बढ़ावा देने और खनन क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर बल देने के तहत् इस कार्यक्रम में विविध आयोजन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टॉम मैथ्यू, निदेशक खनन, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र उदयपुर क्षेत्र, जेपी वर्मा, निदेशक यांत्रिक, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र उदयपुर क्षेत्र, बी दयासागर, निदेशक खान सुरक्षा एवं संकेत तोषनीवाल, उप निदेशालय खान सुरक्षा यांत्रिक, उदयपुर उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक कर्मचारियों, हितधारकों और व्यापार भागीदारों ने प्रतिभागिता की। आयोजन के दौरान सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरक्षा स्किट के माध्यम से खान विद्युत सुरक्षा के सर्वोपरि महत्व पर जागरूकता, स्लोगन और कविता प्रतियोगिता आयोजित किये गये। खान सुरक्षा महानिदेशक ने सुरक्षा के प्रति हिंदुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता और पर्यावरण, सामाजिक और शासन, ईएसज लक्ष्यों के अनुरूप सक्रिय पहल की सराहना की।

Related posts:

दिव्यांग वर -वधुओं की निकली बिन्दोली

उदयपुर सम्भाग के समग्र विकास के लिए ज्वलंत मुद्दे

हिंदुस्तान जिंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत् विविध आयोजन

Karan Rathore Assumes Role as Chairman of Services Export Promotion Council (SEPC)

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस: दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिंक में विश्व पर्यावरण दि...

रामराज्य की परिकल्पना में मानव जाति के साथ समस्त जीवों और प्रकृति का कल्याण निहित : मुख्यमंत्री

दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह का आयोजन

भारतीय विनिर्माताओं को सशक्त करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूती देने के लिए फ्लिपकार्ट ने डीपीआई...

Vastu Dairy launches Vastu Premium Gold Ghee

कॉप दिवाली फेस्ट योजना का दूसरा मिनी ड्रा निकला

स्‍लाइस ने कियारा आडवाणी को बनाया ब्रैंड एंबैसडर