8 वर्षीय आहना कर रही है कथाओं, भजन व शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार

उदयपुर। उदयपुर के क्रॉसरोड इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय आहाना परिहार ने थियोसोफिकल सोसाइटी एवं राजस्थान बाल कल्याण समिति के बच्चों के लिए सामयिक और प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। बहुत परिश्रम से तैयार की गई इस विशेष प्रस्तुति में आहाना ने गणेश चतुर्थी की कहानी को चित्रों के माध्यम से रोचक तरीके से स्कूली बच्चों को सुनाया और गणेश स्त्रोतम पर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। इसके लिए दोनों संस्थानों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आहाना की यह मनमोहन प्रस्तुति न केवल बच्चों के लिए बल्कि सभी उपस्थित लोगों के लिए भी चित्ताकर्षक रही। इससे पहले आहाना ने नारायण सेवा संस्थान में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में करीब 350 बच्चों के लिए कहानी वाचन व भजन गायन कर उनका मन मोह लिया। इस प्रेरक कार्यक्रम में जनजातीय, मूक-बधिर व शारीरिक रूप से अक्षम विद्यार्थी, शिक्षक और नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी शामिल थे।
आहाना के इस सद्प्रयास में उनकी शास्त्रीय नृत्य गुरु मनीषा नेगी और माता इना परिहार के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। आहाना का उद्देश्य सरल भाषा में कथा वाचन कर हमारी हमारी सांस्कृतिक विरासत को साझा करना और अपने भजन व नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की धरोहर को नई पीढ़ी में संप्रेषित कर आगे बढ़ाना है।
आहाना के नन्हे कदमों की ये पहल सभी के लिए प्रेरणादायक है। स्व प्रेरणा से किए गए उनके इस नवाचार से अन्य स्कूली विद्यार्थी भी ऐसा करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

Related posts:

डॉ. वर्षा शर्मा सहित दस महिलाओं का विप्र फाउंडेशन के तेजस्विनी अवॉर्ड के लिए चयन

एसबीआई ने भेंट की नारायण सेवा को स्कूल बस

Hindustan Zinc Becomes the World’s Largest Integrated Zinc Producer

‘खानों में व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाएँ-वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियाँ और आगे की राह’ विषय पर राष्ट्रीय ...

रोटरी क्लब के सभी अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक

 देश में खनन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा विश्व का पहला ज़िंक पार्क- माननीय मुख्यमंत्री भजन...

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नारायण सेवा संस्थान संस्थापक चेयरमैन को सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत...

जम्मू-कश्मीर रियासत के पूर्व महाराजा पद्म विभूषण डॉ. कर्णसिंह को श्रीनाथजी की पिछवाई भेंट

बेटे के जन्मदिन पर सौंपी कलेक्ट्रेट को व्हील चेयर

लेकसिटी प्रेस क्लब चुनाव: कुलदीपसिंह गहलोत बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग