नारायण सेवा संस्थान में गणपति स्थापना

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में गणेश चतुर्थी पर अनुष्ठान पूर्वक गणपति स्थापना की गई। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने नारायण चिल्ड्रन अकादमी, दिव्यांग कौशल विकास के बालकों और नि:शुल्क सर्जरी के लिए आए दिव्यांगजनों व उनके परिजनों के साथ विधि विधान से गणेशजी का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व पंडित उपेंद्र शास्त्री ने गणपति देव को विराजित कर वेद ऋचाओं के उद्घोष में समाज कल्याण का संकल्प करवाया। अग्रवाल ने बताया कि हर रोज सुबह-शाम वक्रतुण्ड महाराज की आरती की जायेगी। प्रथम दिवस की तरह 10 दिनों प्रसाद का भोग लगाकर रोगियों में वितरण किया जायेगा। गणपति बप्पा के विराजमान से समस्त दिव्यांगजनों और बच्चों में भक्ति और शक्ति का संचार हुआ है।

Related posts:

राजपूत समाज के विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन अक्टूबर में

वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, उमरड़ा और प्रार्थना मानव सेवा संस्थान के बीच एमओयू

बच्चन की जयंती पर चित्तौड़ा की सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन

सुखाड़िया वि.वि.पेंन्शनर्श सोसाइटीज के 51 सदस्य जयपुर में होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना

2-year-old undergoes living donor Liver Transplant at CIMS

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने हासिल की नई ऊंचाई

महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

महिलाओं को वस्त्र वितरण

उदयपुर में महाकाल से सोमनाथ शिवलिंग का हुआ मिलन, साक्षी हुए हजारों भक्त

महाराणा जगत सिंह काल से संजोई आस्था: हाथी पर विराजमान अनूठी प्रतिमा और जगदीश मंदिर के बचे पत्थरों से...

नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 15 से

डोल्से होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का उदयपुर में आगमन