एचडीएफसी बैंक को 8760 करोड़ का शुद्ध लाभ

उदयपुर I निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक के चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 फीसदी बढ़कर 8760 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एकल आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 18.09 फीसदी बढ़कर 8758.29 करोड़ रुपए रहा। एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 37,522 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 36,039 करोड़ रुपए रही थी। बैंक के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन की अगुवाई में यह पहला तिमाही नतीजा है। इस दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ। तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 0.81 फीसदी रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.42 फीसदी तथा पिछली सितंबर तिमाही में 1.08 फीसदी पर थी। शुक्रवार को 1469.10 के स्तर पर खुलने के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.75 अंक यानी 0.12 फीसदी गिरकर 1467 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 80.9 खरब रुपए है। पिछले साल नवंबर में भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़ा बैंक, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण पहली बार आठ लाख करोड़ रुपए के पार हो गया था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का पहला बैंक बना।

Related posts:

उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

कोरोना पॉजिटिव की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई

अखिल भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से

अमेजऩ एसएमबी इम्पैक्ट रिपोर्ट ने कोविड-19 के बावजूद भारतीय स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस द्वारा हासिल की ...

OYO rolls out discounts for students appearing for JEE, NEET and other State Examinations, sets up e...

हिंदुस्तान जिंक ने चिकित्सा विभाग को इंस्यूलेटेड वैक्सीन वैन की भेंट

पारस जे.के. हॉस्पिटल में घुटने में हुए बोन कैंसर का सफल ऑपरेशन

श्री सीमेंट की पहल - "नमन" योजना में आर्म्ड फोर्स के शहीद सैनिकों के परिवारों को घर बनाने के लिए मिल...

बजट अपेक्षाओं पर इकोन के अध्यक्ष डॉ. जे.के. तायलिया

क्रिस्टा आईवीएफ ने उदयपुर में सेंटर शुरू किया

Hindustan Zinc Publishes Climate Action Report: First in Indianmetals sector aligned with Climate Di...

Dhamaka Records is out with their first track, an Independence Day anthem with the message of hope &...