एचडीएफसी बैंक को 8760 करोड़ का शुद्ध लाभ

उदयपुर I निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक के चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 फीसदी बढ़कर 8760 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एकल आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 18.09 फीसदी बढ़कर 8758.29 करोड़ रुपए रहा। एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 37,522 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 36,039 करोड़ रुपए रही थी। बैंक के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन की अगुवाई में यह पहला तिमाही नतीजा है। इस दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ। तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 0.81 फीसदी रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.42 फीसदी तथा पिछली सितंबर तिमाही में 1.08 फीसदी पर थी। शुक्रवार को 1469.10 के स्तर पर खुलने के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.75 अंक यानी 0.12 फीसदी गिरकर 1467 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 80.9 खरब रुपए है। पिछले साल नवंबर में भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़ा बैंक, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण पहली बार आठ लाख करोड़ रुपए के पार हो गया था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का पहला बैंक बना।

Related posts:

Festival before Festival! This Big Billion Days, Lakhs of sellers bring pre-book offers for consumer...

अब बिना आईडी प्रूफ़ लग सकेगी जैन साधुओं को वैक्सीन

Flipkart fosters a sustainable value chain to drive responsible consumption during the Festive Seaso...

प्लास्टिक के विकल्प कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur

निसान इंडिया ने पेश की बिग, बोल्ड्, ब्यूटिफुल और ‘आकर्षक’ एसयूवी - निसान मैगनाइट

कोरोना पॉजिटिव की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई

Amway India encourages consumers to make healthy living a conscious choice, celebrates National Nutr...

Hindustan Zinc hosts MEAI Rajasthan Chapter at Zawar Mines on Indian Mining Day

प्रदेश में धरोहर संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण ने किया 85 करोड़ का एमओ...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का आयोजन 29 सितंबर को

Mind Wars launches India’s biggest online GK Olympiad for school students across India