अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उदयपुर संभाग के 9 लोगों की मौत

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें उदयपुर संभाग के 9 लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वालों में बांसवाड़ा के 5 एवं उदयपुर के 4 रहने वाले हैं। मरने वालों में डॉक्टर, बिजनेसमैन के बेटे-बेटी, डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं।
प्लेन में उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। भाई-बहन एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे। सहेली नगर स्थित उनके मकान पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की जानकारी मिलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए।
हादसे में उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया की भी जान चली गई है। वे उदयपुर के हिरणमगरी क्षेत्र में रहते थे। वरदीचंद की पत्नी और उनका बेटा दीपक उन्हें अहमदाबाद छोड़ने गए थे। अभी वे वही है। वरदीचंद एक महीने पहले ही लंदन से आए थे। वरदीचंद के भाई भगवान लाल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वरदीचंद के साथ ईंटाली के पास रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी विमान में सवार थे। उनके बेटे लोकेश ने बताया कि पापा और वरदीचंद मेनारिया लंदन में कुकिंग करते थे और 20 जनवरी को ही छुट्टी लेकर आए थे। आज अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए विमान से निकले थे। उनकी भी मृत्यु हो गई है। लोकेश अपने दोस्त के साथ अहमदाबाद रवाना हो गया।
बांसवाड़ा के 5 लोगों की मृत्यु :

Dr Kaumi Vyas, Dr Pratik Joshi, Miraya Joshi, Pradyut Joshi and Nakul Joshi of Banswara in Udaipur division died in the Air India Boeing 787 Dreamliner that crashed while flying to London from Sardar Vallabhai Patel International Airport in Ahmedabad.


हादसे में बांसवाड़ा की डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी, मिराया जोशी और प्रद्युत जोशी, नकुल जोशी भी फ्लाइट में थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि डॉ. कौमी व्यास ने एक महीने पहले यहां से जॉब छोड़ दी। वे उनके पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थी। दो दिन पहले ही डॉ. कौमी पेसिफिक हॉस्पिटल में सभी से मिलकर गई थी। पूरे स्टाफ के साथ खुशी से बात करते हुए अपने लंदन जाने की जानकारी दी।

Related posts:

Pause, think, act responsibly on digital platforms says Udaipur cops

Hindustan Zinc’s India’s Oldest Smelter now runs24x7 with Women on Shifts

501 दिव्यांग शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन

उदयपुर पुलिस की बडी कार्यवाही

डॉ. प्रताप सिंह ने एमपीयूएटी  कुलगुरु का कार्यभार ग्रहण किया

फतेहनगर स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास, 18.85 करोड़ आएगी लागत

देशभर के 70 सर्जन ने हर्निया की लेप्रोस्कॉपी सर्जरी में की फैलोशिप

सात दिवसीय तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही सखी उत्पादन समिति

एनआरआई दूल्हा वामसी गड़ीराजू और यूएस मूल की रहने वाली दुल्हन नेत्रा मंटेना हिन्दू रीती रिवाज़ से वैवा...

हवेली संगीत और नृत्य से महक उठी जवाहर कला केंद्र की शाम