केंदीय मंत्री प्रो. बघेल और डॉ. मेवाड़ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा

उदयपुर। देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुधवार रात को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में मुलाकात की। मंत्री प्रो. बघेल और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच सिटी पैलेस में ही पिछ्ले 6 माह में यह दूसरी मुलाकात है। स्वास्थ्य मंत्री प्रो. बघेल और डॉ. मेवाड़ के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली इस मुलाकात के दौरान देश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों और मेवाड़ के गौरवपूर्ण इतिहास पर चर्चा हुई। इससे पहले केंद्रीय मंत्री बघेल ने सिटी पैलेस म्यूजियम में मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के अद्वितीय इतिहास का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री बघेल और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच हुई इस मुलाकात ने फिर से सियासी गलियों में सियासी चर्चा छेड़ दी है। बता दें, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से पिछले 6 माह के भीतर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राज्यपाल कलराज मिश्र आदि की मुलाकात हो चुकी है।

Related posts:

जयपुर में सीएम का आवास फतवा हाउस है जहां से सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी होते: बालकनाथ

जिंक की समाधान परियोजना के तहत् लंपी रोग से पशुधन बचाने में किया सहयोग

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूकजिक फेस्टिवल ने कर्टेन रेजर की मेजबानी कर 6ठे संस्करण की घोषणा की

उदयपुर के नए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने पदभार संभाला

‘वाणिज्य शिक्षा : चुनौतियां एवं संभावना’ पर राज्यस्तरीय सेमिनार

रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

Hindustan Zinc Nurturing Biodiversitywith Miyawaki Plantation

टायर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ “ESG” रेटिंग के साथ जेके टायर ने 2050 तक कार्बन नेट जीरो  बनने का लक्ष्य...

पत्रकारों के भूखंड आवंटन के लिए यूआईटी द्वारा ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

जल बचत के साथ जल स्तर बढ़ाना जरूरी : जितेन्द्र मेहता

एमएलपीएल खेल महोत्सव सम्पन्न, प्रबल राॅयल्स बनी विजेता

ZINC FOOTBALL ACADEMY GOES UNBEATEN IN GROUP STAGE