लैंड रोवर ने 69.99 लाख रुपए से नई डिफेंडर की बुकिंग्स शुरु की

उदयपुर। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने घोषणा की कि कंपनी ने भारत में नए लैंड रोवर डिफेंडर की बुकिंग शुरु कर दी है। 400 एनएम के टॉर्क के साथ 2.0 लीटर, 221 किलोवॉट (300 पीएस) पेट्रोल पॉवरट्रेन द्वारा पॉवर्ड नई डिफेंडर एक कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के तौर पर दो अलग बॉडी स्टाइल्स में उपलब्ध होगी। एलिगेंट 90 (3 दरवाजों वाली) और वर्सेटाइल 110(5 दरवाजों वाली) और इसकी शुरुआती कीमत 69.99 लाख रुपए (एक्स-शोरुम इंडिया) रखी गई है।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा कि नई डिफेंडर ने अपनी समृद्ध वंशावली को एक आधुनिक 21वीं सदी के पैकेज में अपनाया है जो इसे ऑफ रोड़ और ऑन रोड़ के लिए बेहद सक्षम बनाता है। भारत में इस आइकॉन के प्रवेश के साथ, हम अपने ग्राहकों को लैंड रोवर पोर्टफोलियो में सबसे सक्षम और ज्यादा समय तक चलने वाले प्रॉडक्ट को पेश कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। हालांकि, इसमें मूल प्रॉडक्ट की विश्वसनीयता और विशेषताओं को बरकरार रखा गया है। नई डिफेंडर 90 और 110 दोनों ही बॉडी स्टाइल्स में पांच विभिन्न वैरिएंट्स में पेश की जा रही हैय बेस, एस, एसई, एचएसई और फसर््ट एडीशन। साहसी जिगर और कौतुहल से भरे मानसिकता वालों के लिए बनी नई लैंड रोवर डिफेंडर को कई सीटिंग ऑप्शन्स, एक्सेसरी पैक्स और अनेक चुनने लायक फीचर्स के साथ बड़े तौर पर कस्टमाइज किया जा सकता है। भारत के लिए नई डिफेंडर में 360 डिग्री सराउन्ड कैमरा, वेड सेन्सिंग, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेन्शन (110 पर स्टैन्डर्ड), स्मार्टफोन पैक, कनेक्टेड नैविगेशन प्रो, ऑफ रोड टायर्स, रेफ्रिजरेटेड कम्पार्टमेंट (वैकल्पिक) के साथ सेंटर कन्सोल और कई अन्य फीचर्स उपलब्ध होंगे।

Related posts:

गीतांजली में श्री अमोघ लीला प्रभुजी का “सफलता के रहस्य” पर व्याख्यान

पेसिफिक क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 संपन्न

The SBTi ValidatesHindustan Zinc’s Near-Term & Long-Term Net-Zero Targets

46 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर में आगाज़

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 मार्च को उदयपुर दौरे पर

HDFC Bank Conducted Over 4000 Cyber Fraud Awareness Workshops in the Country

Hindustan Zinc and Silox India Strengthen Partnership to Advance Low-Carbon Manufacturing with EcoZe...

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

Hindustan Zinc Celebrates 53rd National Safety Week, reaffirming its commitment to #SafetyFirst

रित्विक रॉय की उम्दा पारी की बदौलत जीता दिल्ली चैलेंजर्स

विश्व की 120 जानी मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन