रित्विक रॉय की उम्दा पारी की बदौलत जीता दिल्ली चैलेंजर्स

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की टीम नहीं दिखा सकी कमाल
उदयपुर।
 शहर के फील्ड क्लब मैदान पर खेली जा रही पिम्स मेवाड़ कप (PIMS Mewar Cup) प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) की स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी ,जोधपुर की टीम शुक्रवार को कमाल नहीं दिखा सकी। दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने रित्विक रॉय (Ritwik Roy) की उम्दा और तेजतर्रार पारी की बदौलत जोधपुर को हरा दिया।
आयोजक नमन अग्रवाल (Naman Agarwal), बिलाल अख्तर (Bilal Akhtar) और हर्षित धाबाई (Harshit Dhabhai) ने बताया कि स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित ओवर में 182 रन बनाए। इसमें शोयेब खान ने पांच छक्कों व पांच चौकों की सहायता से 45 बॉल में 64 रन बनाए। जवाब में दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने रित्विक रॉय के 47 बॉल में छह छक्कों व छह चौकों की सहायता से बनाए 94 रन व कैफ अहमद के चार छक्कों व चार चौकों से सजी 64 रनों की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर जीत के आवश्यक रन बना लिए।
इससे पहले खेले गए पहले मुकाबले में पीआईएमएस ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया। उसने आदित्य रियल एस्टेट की टीम को छह विकेट से परास्त किया। आदित्य रियल एस्टेट ने पहले बल्लेबाजी करते सात विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें रिपल पटेल ने आठ छक्कों व छह चौकों की सहायता से 87, समर्थ व्यास ने 53 रन का योगदान दिया। जवाब में पीआईएमएस की टीम ने 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य अर्जित कर लिया। इसमें शिवम ने तेज तर्रार 24 बॉल में 50 रन बनाए। शनिवार को फील्ड क्लब मैदान पर सेमीफाइनल के मुकाबले होंगे। इसमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई, राहुल चाहर, आईपीएल खिलाड़ी महिपाल लोमरोर, ऋषि धवन आदि खिलाड़ी गेंद और बल्ले से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

Related posts:

अकादमी अध्यक्ष छंगाणी को साहित्य मनीषी रत्न की उपाधि

फील्ड क्लब का क्रिकेट कार्निवल 29 से, हर रोज होगी चौकों-छक्कों की बरसात

आकाश बायजू द्वारा उदयपुर ने वृक्षारोपण अभियान 

लोक जन सेवा संस्थान ने हिंदी दिवस पर किया डॉ. भानावत का सम्मान

डॉ. सारंगदेवोत सम्प्रति संस्थान के अध्यक्ष बने

Hyundai Motor India Launches ‘Grameen Mahotsav’

मुख्यमंत्री ने सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

उत्कर्ष क्लासेस के मोहित चौधरी एसएससी सीजीएल-2022 परीक्षा में देशभर में रहे अव्वल

Mankind Pharma signs up with Glenmark Pharmaceuticals for co-marketing of Remogliflozin Etabonate in...

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

JK Tyre- best in class “ESG” rating in tyre industry – targets carbon net zero by 2050

मुकेश कलाल ने संभाला आबकारी अधिकारी का पदभार