सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा सेवानिवृत्त

जयपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा को उनकी अधिवार्षिकी आयु पूरी होने पर गुरूवार को भावभीनी विदाई दी गई। विभाग के निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा ने महेशचन्द्र शर्मा को साफा व माला पहनाकर और मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया। निदेशक श्री शर्मा ने महेशचन्द्र शर्मा को अनुशासित और कार्यकुशल अधिकारी बताते हुए कहा कि वे राजकीय सेवा काल में सदैव मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के रहे।

समारोह को विभाग के वित्तीय सलाहकार सुभाष दानोदिया एवं अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अलका सक्सेना ने श्री शर्मा के कार्यों एवं व्यवहार की प्रशंसा की l इस मौके पर महेशचंद्र शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया l गजाधर भारत ने काव्यपाठ के माध्यम से महेश शर्मा के कार्यों एवं कार्यकाल की जानकारी दी ,जबकि यंग इंटरनल सागर प्रजापति ने श्री शर्मा को स्केच पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर उपनिदेशक नर्मदा इंदौरिया सूचना एवं जनसम्पर्क कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सोनी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय की महेशचंद्र शर्मा गत 40 वर्षों से राजकीय सेवा में है जनसंपर्क विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं l अपने कार्यकाल के दौरान श्री शर्मा को उदयपुर, राजसमंद, सिरोही और डिस्कॉम अजमेर में सम्मानित भी किया गया थाl

Related posts:

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने गढ़ ज़ावर में जीत हासिल की, राजस्थान लीग 2023-24 के पहले घरेलू मैच में दब...

NBSL and Canara Bank partner to power UPI payments

Hindustan Zinc’s Flagship Social Impact Initiative Sakhi Generates ₹125.71 Crore in Credit

ZINC FOOTBALL ACADEMY GOES UNBEATEN IN GROUP STAGE

HDFC Bank signs MoU with SAIL for corporate salary relationship

उदयपुर में कोरोना संक्रमित (137) रोगी कम तो मृत्यु (6) भी कम

जावर में 43वें एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज़

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए : बाबूलाल खराडी

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा को राज्य स्तरीय भामाशाह समारोह में पहला पुरस्कार

HKG Ltd on a Growth Path

यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच का 84वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया