विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुँचे प्रताप गौरव केन्द्र

महज पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव व राष्ट्रीय चेतना का अनूठा स्थल है प्रताप गौरव केन्द्र -देवनानी
उदयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरूवार को जयपुर प्रस्थान करने से पूर्व प्रातः उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र पहुँचे। देवनानी ने वीरता, पराक्रम, त्याग और देश भक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप के स्मारक को नमन कर श्रद्धा से पुष्पांजलि अर्पित की। देवनानी ने कहा कि प्रताप गौरव केन्द्र महज पर्यटन स्थल ही नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय चेतना का अनूठा केन्द्र भी है।
देवनानी ने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में प्रदेश और देश में इस केन्द्र ने राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे में स्थान बनाया है। यह गौरव केन्द्र हमारे लिए तीर्थ स्थल भी है। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप राष्ट्र के लिए प्रातः स्मरणीय है। राष्ट्र के गौरव है। भारतीय मानव जीवन के आदर्श महाराणा प्रताप के जीवन से युवाओं को देश भक्ति और त्याग का पाठ सीखना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने शिक्षा मंत्री काल के दौरान प्रदेश के विद्यालय शिक्षा में अकबर महान के अध्याय को हटवाकर प्रताप महान का नया अध्याय शामिल कराया था। उनके इस प्रभावशाली कदम और चुनौतीपूर्ण पहल से देश और प्रदेश के इतिहास में महाराणा प्रताप को गौरवशाली स्थान मिला।
उल्लेखनीय है कि वासुदेव देवनानी की इस प्रताप गौरव केन्द्र के निर्माण और इसकी परिकल्पना में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देवनानी वीर शिरोमणी प्रताप समिति के प्रथम अध्यक्ष रहे है। वर्तमान में प्रताप गौरव केन्द्र समिति की कार्यकारिणी के सदस्य है। देवनानी की अध्यक्षता में बनी समिति की दूरगामी सोच की परिकल्पना के अनुरूप ही यहां प्रताप स्मारक स्थल का निर्माण किया गया और इसके संचालन के लिए प्रताप गौरव केन्द्र समिति का गठन किया गया।

Related posts:

Hindustan Zinc's Uthori Campaign sensitizes over 1 lakh individuals on societal issues

एक्सकॉन 2019 का जोरदार शुभारंभ

कोरोना की लगती विदाई, स्वस्थ रहने की सुध आई

माउंटेन ड्यू का साहस भरा घूंट, कौन बनेगा करोड़पति में दिला सकता है वाइल्ड कार्ड एंट्री

HDFC Bank Backs Community Platform for Active Agers – WalkAbout

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरणों में

लेकसिटी प्रेस क्लब: सांस्कृतिक संध्या में पत्रकार परिवार के साथ शामिल हुए

बाप-बेटे पर तलवार-लाठी से हमला करने के मामले में 4 गिरफ्तार, 2 डिटेन

Anil Agarwal sets up ₹100 crore fund to protect livelihood of vulnerable communities impacted by Cov...

डॉ. सारंगदेवोत सम्प्रति संस्थान के अध्यक्ष बने

सफलता के लिए साधना के साथ विषय पर ध्यान जरूरी : पं. रोनू मजुमदार

मैनकाइंड फार्मा का ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के साथ अनुबंध