दिव्यांगजन स्वावलम्बन यात्रा का किया स्वागत

उदयपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रेरित स्वावलम्बन यात्रा गुरूवार को दिल्ली से रवाना होकर शुक्रवार प्रात: 11.30 बजे उदयपुर पहुंची। यह यात्रा विकसित भारत में दिव्यांगों के योगदान के संकल्प को लेकर दिल्ली से परपल फेस्ट, गोवा तक जायेगी।


उदयपुर पहुंचने पर यात्रा का स्वागत स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि महान सेवा संस्थान से राजेन्द्र गामठ, ललित जोशी, अलर्ट संस्थान के जितेन्द्र मेहता एवं राज्य बाल सुरक्षा नेटवर्क के संयोजक बी. के. गुप्ता ने माल्यार्पण कर किया। यात्रा महान सेवा संस्थान कार्यालय पहुंची जहां पर एक सभा आयोजित की गई। सभा में यात्रा के संयोजक निखिल वर्मा ने बताया कि यह यात्रा सामाजिक संस्था आईडिया-सक्षम, नई दिल्ली एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण  विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के समन्वय में आयोजित की जा रही है। इस यात्रा में चार राज्यों के 45 दिव्यांगजन उद्यमी भाग ले रहे हैं। यह यात्रा लगभग 2000 किलोमीटर का सफर तय कर 8 जनवरी को गोवा पहुंचेगी।
सभा में यात्रा के साथ दिव्यांग उद्यमियों के अनुभवों एवं विचारों तथा महान सेवा संस्थान के ललित जोशी ने संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किये जा रहे प्रयासों, अलर्ट संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता ने अलर्ट संस्थान के कार्यों एवं राज्य बाल सुरक्षा नेटवर्क के संयोजक बी. के. गुप्ता ने दिव्यांगजन बच्चों के लिये संरक्षण पर जानकारी साझा की। सभी का धन्यवाद विवेक ने दिया।

Related posts:

नमो नमो शंकरा…उई अम्मा-उई अम्मा पर झूमे स्टूडेंट

एसपी एवं एएसपी का नारायण सेवा ने किया स्वागत

FIITJEE's Stress-Free Learning Environment Empowers Students to Excel in JEE Advanced 2023

संकट मोचन बालाजी मंदिर में भव्य श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न

100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

Maruti Suzuki Rewards: A unique comprehensive loyalty rewards program for Customers

वसुंधरा राजे ने की नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

राजस्थान में स्थापित होने वाले देश के पहले जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक और त्रिपुरा गु्रप के ब...

उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल ने फिर रचा इतिहास, 23 हजार फीट ऊंची चोटी ’’अकोन्कागुआ’’ पर ...

The Mustard Model Farm Project: Pioneering Self-Reliance in India's Oilseed Production

HDFC Bank Parivartan Announces StartUp Grants for 30 Incubators

केटीएम द्वारा चित्तौडगढ में शानदार स्टंट शो आयोजन