नमो नमो शंकरा…उई अम्मा-उई अम्मा पर झूमे स्टूडेंट

दो दिवसीय पिम्स जेनेसिस 2025 कल्चरल फेस्ट का समापन, संगीतकार अमित त्रिवेदी ने जमाया मंच, कॉमेडियन ने खुब हंसाया
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)।
कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों और डीजे की धमाल के बीच छात्र—छात्राओं को खूब थिरकाया। गानों पर सबने साथ दिया और यब साथ में झूमे। इस खास नाईट में गीतों के बीच जब कॉमेडियन मंच पर आए तो उन्होंने सबको हंसाते हुए लोट—पोट कर दिया। हर प्रस्तुतियों पर तालियों और हूटिंग ने माहौल में जोश भर दिया।
मौका था उदयपुर के पिम्स मेडिकल कॉलेज उमरड़ा के मेगा इवेंट जेनेसिस के समापन समारोह का। शिल्पग्राम रोड स्थित मेवाड़ बैंक्विट हॉल में हुई नाईट में जमकर धमाल मचाई गई।


बालीवुड के संगीतकार व गायक अमित त्रिवेदी जैसे ही मंच पर आए तो उनको सुने के लिए स्टूडेंट बेताब थे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाई। अमित त्रिवेदी ने जब मंच संभाला तो तालियों की गड़गड़ाहट से स्टूडेंट ने उनका स्वागत किया।
अमित ने जब नमो नमो शंकरा… सुनाया तो सब उनकी आवाज और इस गीत की भक्ति में डूबते हुए उनका साथ दे रहे थे। अमित चौधरी ने उई अम्मा उई अम्मा…, चौधरी… गीत सुनाए तो सबको बहुत पसंद आया। चौधरी के राजस्थानी फोक के एलिमेंट्स को मॉडर्न म्यूजिक के साथ जोड़ते हुए चौधरी… गाना जब सुनाया तो स्टूडेंट जमकर थिरके। माहौल का मिजाज भांपते हुए अमित ने अपने सुने वालों को भी निराश नहीं किया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।


इसे पहले पिम्स के एमडी नमन अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। दो दिवसीय जेनेसिस 2025 कल्चरल फेस्ट के समापन में दुबई के सुपरस्टार बॉलीवुड डीजे शैडो, स्टैंडअप कॉमेडियन इंदर साहनी, कॉमेडियन वालिया, डीजे स्विज़ल, डीजे कियारा, पोमेडी, गीतकार और कहानीकार रणमल जैन की प्रस्तुतियों को भी बहुत पसंद किया गया। डीजे की प्रस्तुतियों पर पूरा बैंक्विट हॉल में जो मौजूद था उसे थिरकते देखा।
इस मौके पर चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल, सीईओ शीतल अग्रवाल, वाईस चांसलर डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, प्रिंसिपल डॉ. सुरेश गोयल, बोर्ड मेंबर डॉ. भगवान दास राय और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts:

विश्व रक्तदाता दिवस पर हिन्दुस्तान जिंकर्मियों ने किया 32 यूनिट रक्तदान

आर्ची ग्रुप द्वारा सोसायटी समर्पण

Asian Food Pop Up at Mementos by ITC HotelsEkaaya Udaipur, a hit among patrons over the weekend!

Mylan Secures DCGI Approval in India for Pretomanid, a Treatmentfor Highly Drug-Resistant Forms of T...

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा योग दिवस का सफल आयोजन

दो दिवसीय राष्ट्रीय कृष्णमयी संगोष्ठी का हुआ छंदमयी समापन

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

आकर्षक परिधानों में महिलाओं ने रैम्प वॉक कर दिया पर्यावरण स्थिरता और महिला सशक्तिरण का संदेश

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

चेतक सर्कल पर दीपक और मिठाई बांटी

ग्रेटर गुड के लिए के लिए कार्य करना हमारें डीएनए में - अनिल अग्रवाल

जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने गढ़ ज़ावर में जीत हासिल की, राजस्थान लीग 2023-24 के पहले घरेलू मैच में दब...