सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विशाल वाहन रैली

उदयपुर। युवा क्रांति संठगठन द्वारा मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर एक विशाल वाहन रैली का आयोजन नगर निगम प्रांगण, टाउन हॉल से सुभाष चौराहा अम्बामाता तक किया गया।


युवा क्रांति संगठन के संस्थापक आकाश वागरेचा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महान स्वतन्त्रता सेनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर संगठन द्वारा विशाल वाहन रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया। वाहन रैली टाउन हाल से सूरजपोल, झीणीरेत, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, घण्टाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से होते हुए मल्लातलाई चौराहा (सुभाष चौराहा) पर समाप्त हुई। सुभाष चौराहे पर युवा क्रांति संगठन के सभी सदस्य, मित्रगण तथा अन्य कई संगठनों ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, कमलेन्द्र पंवार, राजेश वैष्णव, राजकुमार फत्तावत, प्रेमसिंह शक्तावत, युवा क्रांति के अध्यक्ष विजयसिंह मोलेला, किरण तांतेड़, सुषमा कुमावत, गजेन्द्र भण्डारी सहित शहर के अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts:

HDFC Bank wins award for Most Innovative Practice in Customer Experience at CII DX Digital Transform...

हिंदुस्तान जिंक को एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2024 में शीर्ष 1 प्रतिशत  रैंकिंग

आदि महोत्सव में कपड़े के थैले वितरित

उदयपुर में आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में 30 दिन शेष, धावकों में उत्साह

प्रसंग संस्थान द्वारा स्त्री कथन पर कवि गोष्ठी आयोजित

HDFC Bank, Telangana Government-Backed TASK Come Together to Promote Fresh Employment

पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : टाइटन व स्पार्टन ने दर्ज की जीत

वंदना को 'आई एम शक्ति' राज्य पुरस्कार

ओसवाल सभा के चुनाव तीन माह में कराने का निर्णय

Jaguar Land Rover India and Tata Power announce partnership for Electric vehicle charging infrastruc...

कोरोना पॉजिटिव एक, मृत्यु दो

खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर 23वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठक आयोजित