पिछोली स्थित सगसजी बावजी का 55वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया

उदयपुर। पिछोली स्थित सर्वशक्तिमान सगसजी बावजी का 55वां पाटोत्सव मंगलवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री बावजी को विशेष शृंगार धारण कराया गया। भक्तों की ओर से भजन संध्या एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। सेवक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पिछोली स्थित सर्वशक्तिमान श्री सगसजी बावजी के विग्रह की स्थापना 6 फरवरी 1970 को की गई थी। इस अवसर पर श्री बावजी को फिऱोज़ी रंग की बुगलबंधी, सोने का कंठला, आमली, चंद्रमा तथा पंचरंगी पाग धारण कराई गई। श्री बावजी को झकोलमा पूड़ी, करणशाही लड्डू व अमचूर का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी का आनंद लिया तथा स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

Related posts:

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपो 2022, उदयपुर में

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने बालिकाओं की वार्षिक फीस जमाकर निभाई विद्यादान की मेवाड़ी परम्परा

राजस्थान के अपने खास को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रतिष्ठित अवार्ड

HDFC Bank launches 2 special tenure fixed deposit schemes

Swiggy Dineout Launches Great Indian Restaurant Festival (GIRF) with Flat 50% off in Udaipur

गीतांजली में “सुपर-रिफ्रैक्टरी स्टेटस एपिलेप्टिकस” का निःशुल्क इलाज

डॉ. बी. एल. कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

उदयपुर दोपहर द्वारा शहर की अतिविशिष्ट विभूतियों का बहुमान

Hindustan Zinc wins CII-EXIM Bank Award for Business Excellence 2022

नाहर उपमहानिदेशक पद पर पदोन्नत

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जेके टायर के शुद्ध लाभ में उछाल