जिला कलक्टर ने किया खेरवाड़ा सीएचसी का निरीक्षण

गंदगी को देख जताई नाराजगी, साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश
उदयपुर।
जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने गुरूवार को खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्साधिकारी को व्यापक सफाई कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर पोसवाल आज सुबह सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे परिसर का सघन निरीक्षण किया और विभिन्न प्रभागों द्वारा रोगियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां पर दवाइयों की उपलब्धता, जांच की सुविधा, स्टाफ की उपस्थिति, ओपीडी संख्या आदि के बारे में पूछा।
निरीक्षण दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी को देख नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई पर असंतोष जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अनिल गोयल को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों का भ्रमण कर मरीजों तथा परिजनों से संवाद कर अस्पताल में प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने गायनिक वार्ड में बेड पर प्रतिदिन चादर बदलने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने आरएमएस से अस्पताल परिसर का रंग रोगन कराने के भी निर्देश दिए।

Related posts:

एक्यूप्रेशर के द्वारा स्वचिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन 15 से

कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक डाबर वीटा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष सैशन आयोजित

हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक विजय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ

क्रिकेट कार्निवल : फील्ड क्लब कमिटी ने रोमांचक मुकाबले में हासिल की जीत

लेकसिटी में खुलेगी शाकाहारी 15 A.D बेकरी

दिव्यांगजन ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

अकादमी पहुंची लेखक के द्वार, डॉ. भानावत को किया सम्मान समर्पण

चिक हेयर कलर अब बन गया चिक ईज़ी

गीतांजली का कोन्वोकेशन 11 को

गीतांजली हॉस्पिटल में दुलर्भ कैंसर फ्लूरल मेसोथेलियोमा का सफल उपचार

टायर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ “ESG” रेटिंग के साथ जेके टायर ने 2050 तक कार्बन नेट जीरो  बनने का लक्ष्य...

मकर संक्रान्ति पर नारायण सेवा के शिविरों में 850 से अधिक दिव्यांग हुए लाभान्वित