ग्रेनाइट की जोखिम भरी पहाड़ियों पर नजर आए तेंदुए

उदयपुर : वन विभाग द्वारा चलाई गई ईको डेस्टिनेशन टूर के पहले टूर में उदयपुर वासियों को रणकपुर और जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व की सैर करवाई गई। उप वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया की 2024-2025 के इस साल के पहले ईको डेस्टिनेशन टूर में 32 उदयपुर वासियों ने भाग लिया। सुबह 7:30 बजे मुख्य वन संरक्षक एस आर वेंकटेश्वर मूर्थी ने हरी झंडी दिखा विदा किया।
शहरवासी उदयपुर से रणकपुर व रणकपुर से पाली जिले स्थित जवाई बांध पहुंचे। जवाई बांध के नैसर्गिक सौंदर्य को निहारने के बाद दल को जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन की लेपर्ड सफारी करवाई गई, जहा दल को 1 मादा व 1 बच्चा तेंदुए नजर आए। ग्रेनाइट की ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर सफारी गाड़ी मानो हाईवे पर चलती नजर आई। तेंदुओं की अठखेलियों के रोमांचक पलो और जवाई बांध के अदभुद नजारों को अपने अंतर्मन में समेटे दल उदयपुर लोट आया।
तिवारी ने बताया अगला ईको डेस्टिनेशन टूर फुलवारी की नाल सैंक्चुअरी में दिनाक 28-7-2024 का रखा गया हैं जिसकी बुकिंग के लिए विभाग द्वारा मनोनीत नंबर 7568348678 पर संपर्क किया जा सकेगा।

Related posts:

उन्नत तकनीकों एवं आधुनिक नवाचारों से हिन्दुस्तान जिंक ईएसजी की ओर अग्रसर

ययाति नाटक के कलाकारों का सराहनीय अभिनय

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राष्ट्रीय कार्यशाला

एक वर्षीय वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों पर समझौता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

पिम्स हॉस्पिटल में अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की कार्डियक सर्जरी

हेड इंजरी अवेयरनेस पर बाइक रैली 27 को

जाग्रत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

कहानी वाला शंख : बाल उपन्यास पर ऑनलाइन पुस्तक चर्चा संगोष्ठी

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

हिन्दुस्तान जिंक को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2021

कैन्सर जागरूकता सेमीनार आयोजित