हेड इंजरी अवेयरनेस पर बाइक रैली 27 को

हेड सेफ्टी के प्रति पारस जेके हॉस्पिटल का जागरूकता अभियान
उदयपुर।
दुनिया भर में सबसे ज़्यादा हेडइंजरी का कारण रोड एक्सीडेंट्स हैं। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार भारत में सालाना औसतन लगभग 1 लाख लोगों की सडक़ दुर्घटनाओं के कारण मौत होती है। हेड सेफ्टी के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से पारस जेके हॉस्पिटल 26 एवं 27 मार्च को दो दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन कर रहा है।
26 मार्च को हेडइंजरी अवेयरनेस प्रोग्राम में डीटीओ श्रीमती कल्पना शर्मा शिरकत करेंगी। अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत पारस जेके हॉस्पिटल का पूरा न्यूरोसाइंस डिपार्टमेंट डॉ. अमितेन्दु शेखर, डॉ. अजीतसिंह, डॉ. तरुण माथुर और डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ हेल्थटॉक का संचालन करेंगे जिसमें हेड इंजरी सर्वाइवर और कुछ पेशेंट्स से हेडसेफ्टी के बारे में चर्चा करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।
27 मार्च को हेडइंजरी अवेयरनेस बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमें 50 रॉयल एनफील्ड बाइक राइडर्स शामिल होंगे। बाइकरैली का उद्घाटन प्रात: 7 बजे उपसभापति पारस सिंघवी करेंगे। बाइक रैली प्रात: 7.30 बजे फतहसागर से पारस जेके हॉस्पिटल के लिए रवाना होगी। टॉप राइडर्स को पारितोषिक के रूप में आईएसआई मार्क के हेलमेट भी दिए जाएंगे।
बाइक रैली के साथ फतहसागर पर एक स्क्रीनिंग कैंप भी लगाया जा रहा है जिसमें निशुल्क जाँच की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से पारस जेके हॉस्पिटल हेडसेफ्टी के प्रति अवेयरनेस फैलाना चाहता है ताकि हेडइंजरी की दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

Related posts:

कथा मर्मज्ञ पुंडरीक गोस्वामी ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की

हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट क्वालिटी कॉन्सेप्ट अवार्ड 2020 से सम्मानित

London Bullion Market Association Renews Certification for Hindustan Zinc’s Silver Refinery

भारत सरकार की स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत संस्थापित सिडबी के स्टैंडअप मित्र पोर्टल पर मंजूर ऋणों ...

जेके टायर के पहली तिमाही की आय में 130 प्रतिशत की वृद्धि

उदयपुर में गुरूवार को मिले 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

Daikin inaugurated Japanese Institute of Manufacturing Excellence

राजमहल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की डेढ़ घंटे मुलाकात

किशोर दा के बेटे अमित और पोती मुक्तिका 12 को उदयपुर में सजाएगी संगीत की शाम

एचडीएफसी बैंक ने दिया निवेश धोखाधड़ी के खिलाफ सावधानी बरतने का महत्वपूर्ण संदेश

जिंक ने जीता ब्रोंज, लगातार पांचवें साल प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में शामिल

चारवी की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश