मुख स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर। जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग, पेसिफिक डेंटल कॉलेज, देबारी द्वारा विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की गई। इसके तहत तीन सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों कम्रश: आसना, खेमली एवं गुडली में विद्यार्थियों के दंत परीक्षण के साथ मुख स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां दी गई। इसमें दांतों पर सही प्रकार के ब्रश करने का तरीका एवं दांत व मसूड़ों के रखरखाव से सम्बंधित दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही मुख स्वास्थय संबंधित पठन सामग्री वितरित की गई। कुल 450 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।
इसके अतिरिक्त देबारी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ड्राईवर्स एवं कंडक्टरों को ओरल कैंसर से बचने के तरीकों एवं तम्बाकू निषेध संदेश दिए गए। पेसिफिक डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए डॉ. अदिती माथुर ने जागरूकता  व्याख्यान दिया। छात्र-छात्राओं के लिए मुख स्वास्थ्य विक्ज, रील मेकिंग एवं ओरल हेल्थ स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी कार्यक्रमों में डॉ. भगवानदास राय, डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मृदुला टांक, डॉ. नीमा राय एवं डॉ. सुरेश दशोरा सहित अन्य दन्त चिकित्सक मौजूद रहे।

Related posts:

Guinness Book record holder, Sushil Reddy, takes an Eco ride with MG ZS EV to spread awareness on su...

एचडीएफसी बैंक 9 दिसंबर को राष्ट्रीय ‘रक्तदान अभियान’ का आयोजन करेगा

पारस जे. के. हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन्स के लिए शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित

टखमण 28 आर्ट गैलेरी का शुभारंभ

Bollywood’s KhiladiAkshay Kumar receives a warm welcome from Radisson Blu Palace Resort & Spa, U...

पीआईएमएस हॉस्पिटल, उमरड़ा में ज्यादा पके मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

अभिनव बांठिया बने सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष और अरुण मिश्रा ने उपाध्यक्ष का पद संभाला

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1400 से अधिक विद्यार्थी

नेशनल पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट दिवस मनाया

राजस्थान महिला विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व मनाया

22वें नागदा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

स्टिंग ने अक्षय कुमार के साथ नए अभियान की शुरुआत की